फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fire by property dealers, robbers killed

प्रोपर्टी डीलर ने किया फायर, बदमाश ढेर

Thu, 18 Aug 2016 11:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Thu, 18 Aug 2016 11:20 AM IST
विज्ञापन
Fire by property dealers, robbers killed
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 सिविल लाइंस की हिमगिरी कालोनी में मंगलवार देर रात बदमाशों ने प्रोपर्टी डीलर को घेर लिया। विरोध करने पर उस पर हमला बोल दिया। जिसमें वह घायल हो गया। इसी बीच प्रोपर्टी ने अपनी रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। एक गोली बदमाश को लग गई। इसके बाद घायल बदमाश को उसके सथ लेकर फरार हो गए। सुबह बदमाश की लाश नई तहसील भवन के सामने जंगल में पड़ी मिली। बदमाश की पहचान अमित के रूप में हुई है। वह कांशीराम नगर का रहने वाला है। उसकी जेब से चाकू बरामद हुआ है।

हिमगिरी कालोनी निवासी प्रोपर्टी डीलर विजय यादव रात करीब डेढ़ बजे अपने घर लौट रहे थे। मकान के पास ही उन्हें तीन बदमाश मिल गए। बदमाशों  ने उन्हें घेर लिया आर मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद विजय ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से बदमाशों पर फायर झोंक दिए। जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश को उसके  साथी लेकर भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस ने विजय का मेडिकल कराया और केस दर्ज कर लिया। पुलिस बदमाशाें की तलाश में जुटती थी कि बुधवार सुबह कांशीराम नगर बाईपास के पास नई तहसील के सामने जंगल में एक लाश पड़ी मिली थी। लोगाें की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस को मृतक की जेब से चाकू भी मिला। पुलिस ने मृतक की पहचान अमित पुत्र राजू निवासी कांशीराम नगर थाना मझोला के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने पहचान कराने के लिए विजय को भी बुलवाया। विजय ने मृतक की पहचान रात में हमला करने वाले बदमाशों में से एक बदमाश के रूप में की।   


दो दिन पहले कालोनी से चोरी हुई थी प्रोपर्टी डीलर की कार
मुरादाबाद। दो दिन पहले कालोनी से विजय यादव की बोलेरो कार चोरी हो गई थी। इसके अलावा भी कई और वाहन चोरी हो चुके हैं।लगातार कालोनी में बदमाशों की आहट हो रही थी। जिस कारण विजय यादव मंगलवार अपनी रिवाल्वर लेकर कालोनी में घूम रहा था। इसी बीच उसे बदमाश मिल गए। 

पुलिस की लापरवाही के कारण नहीं हो पाया पोस्टमार्टम 
मुरादाबाद। बुधवार सुबह अमित की लाश मिली थी। लेकिन पुलिस शाम पांच बजे तक भी पंचनामा के कागजात तैयार नहीं कर पाई। जिस कारण बुधवार को लाश का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया।


रात बारह बजे घर से बुलाकर ले गए थे साथी
मुरादाबाद। राजू की पत्नी ऊमा ने बताया कि रात बारह बजे फकीरपुरा निवासी करन और कांशीराम नगर निवासी बबलू उसे घर से बुलाकर ले गए थे। पूछने पर भी उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी थी। पुलिस ने बबलू को पकड़ लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। 
 

  

 



  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed