फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fir on three rss leader Tricolor in the doghouse

तिरंगे के अपमान में आरएसएस नेता समेत तीन पर रिपोर्ट

Wed, 17 Aug 2016 11:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Wed, 17 Aug 2016 11:15 AM IST
विज्ञापन
fir on three rss leader Tricolor in the doghouse
अपराध - फोटो : demo
आजादी की सालगिरह के मौके पर राष्ट्रध्वज के अपमान में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक समेत तीन लोग फंस गए हैं। सौलत लाइब्रेरी के लाइब्रेरियन ने आरएसएस नेता समेत तीन नामजद और 10-12 अज्ञात के खिलाफ राष्ट्रध्वज का अपमान करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपा कार्यकर्ताओं ने 15 अगस्त को पुरानी तहसील में ध्वजारोहण किया। सौलत पब्लिक लाइब्रेरी के लाइब्रेरीरियन  अजहर मुईन खां का आरोप है कि कार्यकर्ता पुरानी तहसील स्थित सौलत पब्लिक लाइब्रेरी के ताले तोड़कर छत पर चढ़ गए और उन्होंने ध्वजारोहण किया। लेकिन राष्ट्रीय ध्वज शाम को नहीं उतारा गया, जिससे उनकी भावना आहत हुई। साथ ही राष्ट्रीय ध्वज का अपमान भी किया गया।
विज्ञापन


अजहर मुईन खां के मुताबिक शाम तक जब झंडा नहीं उतारा गया तो इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद आधी रात में पुलिस मौके पर पहुंची और राष्ट्रध्वज को उतारा गया। पुुलिस ने लाइब्रेरियन की तहरीर के आधार पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक रामशंकर, भाजपा युवा मोर्चा के ऋषभ रस्तोगी और मुकेश आर्य के साथ ही 10-12 अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने और भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- राष्ट्रीय ध्वज को सूचना के आधार पर रात में उतारा गया था, जिसके बाद लाइब्रेरियन की ओर से तहरीर दी गई, जिसके आधार पर पुलिस ने राष्ट्र ध्वज का अपमान करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

धर्मेंद्र यादव, शहर कोतवाल

- पुरानी तहसील पर ध्वजारोहण किया गया था। ध्वजारोहण के बाद शाम को राष्ट्रीय ध्वज उतार लिया गया था। एफआईआर क्यों और किसने लिखाई है इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने किसी भी तरह से राष्ट्रीय ध्वज का अपमान नहीं किया है।
रामशंकर जिला प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed