फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fake PMO officer caught in prathama bank moradabad

प्रथमा बैंक में पकड़ा पीएमओ कार्यालय का फर्जी अधिकारी 

Fri, 23 Mar 2018 02:04 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुरादाबाद।
ब्यूरो / अमर उजाला, मुरादाबाद। Updated Fri, 23 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
Fake PMO officer caught in prathama bank moradabad
crime
प्रथमा बैंक की मुख्य शाखा में बृहस्पतिवार को एक युवक खुद को पीएमओ कार्यालय में कार्यरत अधिकारी बताकर पूर्व में हुए घोटाले की जांच के लिए पहुंच गया। आरोपी पर शक होने पर बैंक कर्मचारियों ने सिविल लाइन पुलिस के हवाले कर दिया। पुछताछ में पता चला कि वह फर्जी अधिकारी है। 
विज्ञापन


प्रथमा बैंक की मुख्य शाखा में प्रबंधक सुरक्षा  केपी सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम चार बजे एक युवक कार्यालय पहुंचा। आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में कार्यरत है। वहां से उसे प्रथमा बैंक में हुए घोटाले की जांच के लिए भेजा गया है। आरोपी ने बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों से चेस्ट करेंसी  तथा अन्य संवेदनशील जानकारियां मांगी, इस पर बैंक अधिकारियों को शक हो गया।
विज्ञापन


उन्होंने आरोपी से पहचान पत्र और जांच के लिए मिले आदेश पत्र  दिखाने को कहा।  उसी समय वह धमकी देने लगा। बैंक अधिकारियों को पीएमओ कार्यालय के नाम पर दबाव में लेने की कोशिश की गई। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई। एसएचओ सिविल लाइन अजीत सिंह ने बताया कि आरोपी को मौके पर जाकर हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में उसने अपना नाम देवेंद्र नाथ गुप्ता निवासी श्याम नगर जिला कानपुर बताया। वह पीएमओ कार्यालय में कार्यरत नहीं है। अंदेशा है कि वह जांच के नाम पर बैंक अधिकारियों से रकम एेंठने के लिए पहुंचा था। देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया है, पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed