फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Emergency charging bear or leave the train

इमरजेंसी चार्ज भुगतिए या फिर ट्रेन छोड़ दीजिए

Sat, 10 Sep 2016 12:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sat, 10 Sep 2016 12:22 PM IST
विज्ञापन
Emergency charging bear or leave the train
अपराध - फोटो : demo
 रेलवे स्टेशन के बाहर संचालित रेलवे टिकट घरों में यात्रियों के साथ मनमानी की जा रही है। यहां यात्रियों से अतिरिक्त चार्ज के अलावा भी दो से तीन रुपया अधिक लिया जा रहा है।
विज्ञापन

 रेलवे स्टेशन के बाहर संचालित रेलवे टिकट घरों पर एक रुपया अतिरिक्त चार्ज के अलावा भी पैसे की वसूली की जा रही है। इन टिकट घरों के काउंटर पर बैठे कर्मचारी टिकट पर चार्ज समेत प्रिंट किराये से दो- तीन रुपये तक अधिक ले रहे हैं। टिकट पर प्रिंट किराया से अधिक लिये जाने पर यात्रियों से कहा जाता है कि टिकट के दाम बढ़ गये हैं। लोग जल्दी और दो-तीन रुपये के चक्कर में विरोध नहीं करते। ऐसे में इन टिकट घरों के संचालकों के हौसले बढ़ गये हैं। 
विज्ञापन


केस एक 
मैंने रामपुर के लिए टिकट लिया है। टिकट में अतिरिक्त चार्ज 1 रुपया समेत बीस रुपया प्रिंट है। लेकिन काउंटर पर मुझसे 24 रुपये लिये गये। जब मैंने अधिक रुपये लेने का कारण पूछा तो मुझे बताया गया कि टिकट के रेट बढ़ गये हैं। बढ़े रेट अभी टिकट पर प्रिंट नहीं हो रहे हैं। मैं जल्दी में हूं इसलिए बहस नहीं की।  सुभाष, रामपुर 
विज्ञापन
विज्ञापन


केस दो 
 मुझे गोरखपुर जाना है। रेलवे स्टेशन के काउंटर पर बहुत भीड़ है इसलिए बाहर से टिकट लिया है। यहां से टिकट लेने पर प्रिंट किराये से तीन रुपया अधिक लिया है। टिकट पर 190 रुपया लिखा है जबकि मुझसे एक सौ तीरानवे रुपये लिये। मुझे ट्रेन पकड़नी है इसलिए मैं ज्यादा कुछ नहीं कह सकता। परवेश, गोरखपुर 

केस तीन 

सुल्तानपुर के लिए टिकट लिया है। टिकट 160 रुपये का है। काउंटर पर दो रुपया अधिक ले लिया है। बाकी पैसे मांगने पर काउंटर पर बैठे कर्मचारी ने कहा कि उसके पास खुले पैसे नहीं हैं। मुझे जल्दी है दो रुपये के लिए मैं झगड़ा नहीं कर सकता। विवेक कुमार वर्मा, सुल्तानपुर 


केस चार 
स्टेशन से बाहर के टिकट घरों में एक रुपया ज्यादा किराया लिया जाता है। लेकिन यहां दो रुपये अधिक ले लिये। मुझे रुड़की जाना है। टिकट पर 35 रुपया प्रिंट है लेकिन काउंटर पर 37 रुपये ले लिये। वापस मांगने कहा गया कि किराया बढ़ गया है। मेरे पास उनसे बहस करने का समय नहीं है। रोशन शर्मा, रुड़की 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed