{"_id":"5c232109bdec2256a631297d","slug":"delhi-police-and-ats-conducting-searches-in-connection-with-isis-module-in-amroha","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में नए IS माड्यूल का खुलासा, एनआईए और एटीएस ने 8 लोगों को हिरासत में लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी में नए IS माड्यूल का खुलासा, एनआईए और एटीएस ने 8 लोगों को हिरासत में लिया
Wed, 26 Dec 2018 12:04 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद/ अमरोहा

Published by: Priyesh Mishra
Updated Wed, 26 Dec 2018 12:04 PM IST
विज्ञापन
अमरोहा में छापेमारी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में आतंकवाद निरोधी दस्ते और एनआईए की टीम ने आतंकवादी गतिविधियों की जानकारी मिलने पर अमरोहा के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर इम्मा में छापा मारा। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में फोर्स की तैनाती भी रही।
दिल्ली से आई एनआईए की टीम ने अमरोहा के मुल्लाना मोहल्ला निवासी मुफ्ती सोहेल, सैदपुर इम्मा गांव के सईद, मोहल्ला परचरा के इरशाद के घरों के अलावा वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट हास्टल और अन्य स्थानों में छापे मारे हैं। एनआईए की टीम तीनों को अपने साथ ले गई है। स्थानीय पुलिस की बिना जानकारी में सीधे उन घरों, स्थानों पर छापे मारे गए जहां की पुख्ता जानकारी एनआईए के पास थी।
अपुष्ट सूत्रों का कहना है कि टीम ने संदिग्ध लोगों के ठिकानों से बड़ी मात्रा में आरडीएक्स, जिलेटिन छड़ें और टाइमर बरामद किया है। कुछ पिस्टल और तमंचे भी मिले हैं। स्थानीय पुलिस के पास इस छापेमारी की फिलहाल पुष्टि नहीं है। बताया गया है कि एनआईए की टीम तीनों संदिग्धों को उठा कर ले गई है। उनके संबंध आतंकियों से बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
अमरोहा में मुफ्ती सोहेल इनका मास्टर माइंड बताया जा रहा है। यह दिल्ली के किसी मदरसे में पढ़ाने का काम करता है। संभवतः इसने देवबंद से भी पढ़ाई की है। इसके घर के लोग और रिश्तेदार भी पढ़े-लिखे और शैक्षिक गतिविधियों से जुड़े बताए जा रहे हैं।
एटीएस ने स्थानीय पुलिस के फोन भी जब्त किए हैं। सैदपुर इमा निवासी सईद नाम के व्यक्ति के घर छापेमारी हुई है। इस दौरान टीम ने कुल सात स्थानों पर दबिश दी। सूत्रों के अनुसार वहां से भारी मात्रा में तमंचा और विस्फोटक पदार्थ मिलने का अनुमान जताया जा रहा है। इस कार्रवाई के कारण स्थानीय ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर लोगों की भीड़ लगी हुई है।

हापुड़ से मौलाना हिरासत में
हापुड़ में आईएसआईएस मॉड्यूल की इनपुट पर एनआईए और यूपी एसटीएस व दिल्ली पुलिस ने बक्सर गांव की मस्जिद से एक मौलाना को हिरासत में लिया है। बाबूगढ़ थाने में मौलाना से पूछताछ की जा रही है।
मेरठ में एनआईए का छापा
एनआईए की टीम का मेरठ के किठौर के रार्धना में छापा मारकर 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
शाम चार बजे NIA करेगी ख़ुलासा
आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के मॉड्यूल ‘हरकत उल हर्ब ए इस्लाम’ के ठिकानों पर यूपी एटीएस के साथ की गई छापेमारी के मामले में एनआईए शाम 5 बजे खुलासा करेगी। ज्ञात हो कि एक साथ यूपी और दिल्ली के 16 जगहों पर की गई छापेमारी में कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।