{"_id":"a9db59146a63a6cf7f293ea00f4443e1","slug":"company-maneger-kidnaped-from-ghaziabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी मैनेजर को अगवा करके कार लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंपनी मैनेजर को अगवा करके कार लूट
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Sat, 30 Jan 2016 07:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुटेरों ने शुक्रवार को देर शाम गाजियाबाद से एक प्राइवेट कंपनी के अधिकारी का अपहरण कर लिया। नशीला पदार्थ सुंघाने के बाद लुटेरों ने गाजियाबाद निवासी आशुतोष खरे का अपहरण किया और कार लूटने के बाद उन्हें अर्द्धबेहोशी की हालत में मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र के जंगल में फेंक गए।
गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में आशियाना उपवन अहिंसा खंड निवासी आशुतोष खरे पुत्र अखिलेश खरे नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर हैं। आशुतोष के बहनोई हेमंत खरे ने बताया कि शुक्रवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे आशुतोष अपनी नई एसयूवी कार से कंपनी आफिस से घर लौट रहे थे। रास्ते में बदमाशों ने उनका अपहरण कर लिया। उनका फोन बंद हो गया। रात में करीब ग्यारह बजे फोन मुरादाबाद में कुंदरकी क्षेत्र में आकर ऑन हुआ। इधर, कुंदरकी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को रात करीब 12 बजे आशुतोष जंगल में भटकते हुए बिस्कुट फैक्ट्री के पास स्थानीय नागरिक ग्यासुद्दीन को मिले। जिसने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। कुंदरकी पुलिस देर रात आशुतोष को थाने ले आई और उनके परिजनों को सूचना दी। कुंदरकी एसओ का कहना है कि लुटेरों ने गाजियाबाद में वैशाली के पास नहर किनारे से आशुतोष का अपहरण किया और उन्हें नशा सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उनकी एसयूवी कार लूट ली और कुंदरकी में बिस्कुट फैक्ट्री के पास आशुतोष को फेंककर फरार हो गए। देर रात उनके परिजन मुरादाबाद पहुंचे।