{"_id":"976f2408f96485abbe6466c9bb908022","slug":"chauki-incharge-suspend-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती को दबाने में नपे चौकी इंचार्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डकैती को दबाने में नपे चौकी इंचार्ज
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Tue, 18 Aug 2015 07:30 PM IST
विज्ञापन
डकैती को दबाने में नेफा पुलिस चौकी इंचार्ज सस्पेंड हो गए हैं। दरोगा को ग्रामीणों ने रात में ही डकैती की सूचना दी थी लेकिन वह गांव में नहीं गए। इतना ही नहीं अपने अफसरों को भी जानकारी नहीं दी गई। अगले दिन भी वह नहीं पहुंचे। इस पर एसएसपी ने एक्शन लिया है।
तेरह अगस्त को नेफा पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव नरेंद्रपुर में एक किसान के घर डकैती हुई थी। ग्रामीणों ने चौकी इंचार्ज भगवान चंद्र वर्मा को तत्काल घटना की जानकारी दी। यह भी कहा गया कि अगर वह फोर्स के साथ गांव की तरफ आएंगे तो बदमाशों को घेरा भी जा सकता है। लेकिन चौकी इंचार्ज ने गांव में जाना उचित ही नहीं समझा। इतना ही नहीं थानाध्यक्ष को भी वारदात की जानकारी नहीं दी।
अगले दिन वारदात की जानकारी पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्ष तो मौके पर पहुंच गए मगर दरोगा गांव में अगले दिन भी नहीं गए। इसकी जानकारी एसएसपी लवकुमार को दी गई। एसएसपी ने तत्काल चौकी इंचार्ज भगवान चंद्र वर्मा को सस्पेंड कर दिया है। एसएसपी ने कहा है कि घटना की सूचना पर तत्काल न पहुंचने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।