{"_id":"5a34228b4f1c1b6e468bab54","slug":"chalan-on-ceat-belt-accuged","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीट बेल्ट पर चालान, काले शीशों पर हरी झंडी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीट बेल्ट पर चालान, काले शीशों पर हरी झंडी
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
cheking
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आदेश पर यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस हर बुधवार को विशेष अभियान चला रही है। सीट बेल्ट, ट्रिपल राइडिंग और हेलमेट पर चालान किए जा रहे हैं। लेकिन हैरत है कि काले शीशे लगे वाहनों को बगैर कार्रवाई छोड़ दिया जा रहा है। काले शीशे लगे वाहनों का इस्तेमाल गंभीर आपराधिक घटनाओं में होता रहा है। इसके बावजूद पुलिस इनके खिलाफ कोई अभियान नहीं चला रही है।
काले शीशे लगे वाहनों से जाली करेंसी और नशे के धंधे के कई मामले पकड़े जा चुके हैं। इसके बावजूद काली फिल्म चढ़े वाहनों पर पुलिस की ओर से कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की गई है। चौराहों पर पुलिस वालों के सामने काले शीशे लगे वाहन सरपट दौड़ रहे हैं। हैरत है कि पुलिस सीट बेल्ट, हेमलेट और ट्रिपल राइडिंग पर तो वाहनों को रोक रही है।
लेकिन इन्हीं में शामिल काले शीशे लगे वाहनों को छोड़ दिया जा रहा है। मुरादाबाद का नाम आतंकी घटनाओं में भी कई बार सुर्खियों में आ चुका है। कई आतंकी यहां से गिरफ्तार हो चुके हैं। इसके बावजूद पुलिस काले शीशे लगे वाहनों पर कार्रवाई के लिए संजीदा नहीं है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी वह सीट बेल्ट और हेलमेट चेक कर रहे हैं। काली फिल्म बाद में चेक की जाएंगी। जबकि इसी चेकिंग के साथ काली फिल्म भी आसानी से चेक की जा सकती है।
विज्ञापन
सिविल पुलिस आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस
मुख्यमंत्री के आदेश पर हम हर बुधवार को विशेष अभियान चला रहे हैं। इसमें थाना पुलिस और आरटीओ की भी मदद ली जा रही है। फिलहाल हम सीट बेल्ट, ट्रिपल राइडिंग और हेलमेट पर फोकस कर रहे हैं। काली फिल्म पर भी अभियान चलाया जाएगा। काले शीशे लगे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - सतीश चंद्र, एसपी ट्रैफिक।