फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   case me khamiya na rahne dene par jor

प्रद्युमभन, आरुषि केस जैसी खामियां न होने देने पर रहेगा जोर

Mon, 13 Nov 2017 12:52 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 13 Nov 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
case me khamiya na rahne dene par jor
police meeting - फोटो : अमर उजाला
 पुलिस या जांच एजेंसी किसी भी राज्य की हो, जांच के दौरान कई बार खामियां रह जाती हैं। इसका नतीजा देश की चर्चित घटनाओं में शामिल प्रद्युमभन और आरुषि-हेमराज हत्याकांड जैसा होता है। जिसमें कई बार न केवल जांच पर सवाल उठते हैं, बल्कि बेकसूरों को जेल तक जाना पड़ता है।
विज्ञापन


ऐसी खामियों से बचने के लिए पंचायत भवन में पांच जिलों की पुलिस को विवेचना में सुधार के लिए आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का रविवार को समापन हो गया। जिसमें पुलिसकर्मियों ने एकजुट होकर कहा कि अब विवेचना ऐेसी की जाएगी, जिसमें कोई बेकसूर जेल न जाए।
विज्ञापन


 शनिवार को पंचायत भवन में कार्यशाला की शुरूआत डीआईजी ओंकार सिंह ने उदघाटन कर की थी। दो दिन की कार्यशाला के दौरान विवेचनाधिकारियों सहित कार्यक्रम में मौजूद सभी पुलिसकर्मियों को आपराधिक मामले में आरोपी के खिलाफ  एकत्रित किए जाने वाले साक्ष्यों के बारें जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में एडीजे-11 संजीव कुमार त्यागी ने पुलिसकर्मियों को मानवाधिकार के बारे में जानकारी दी। एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने सीसीटीएनएस के बारे में जानकारी दी। सेवानिवृत पुलिस उपाधीक्षक हाकिम राय ने विवेचना के सिद्धांतों के बारे में जानकारी दी।

मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज के प्रोफेसर यूएस सिन्हा ने घायलों के चोटों का विवेचना में मूल्यांकन करना, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का विवेचनात्मक कार्यवाही में मूल्यांकन करना। सेवानिवृत अपर निदेशक अभियोजन शशिकांत शर्मा ने विवेचनाओं के संबंध में वैज्ञानिक प्राविधान की जानकारी दी।


एसपी ट्रैफिक सतीश चंद्र ने बताया कि कार्यशाला के दौरान करीब ढ़ाई सौ पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया, जिसमें मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, संभल और बरेली के पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed