{"_id":"2e8a62d9df7c0b9911c19e28a2a620b8","slug":"became-fake-saletax-officer-and-looted-the-truck-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्सटैक्स अफसर बनकर लूटा कॉरियर कंपनी का ट्रक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेल्सटैक्स अफसर बनकर लूटा कॉरियर कंपनी का ट्रक
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Mon, 15 Feb 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
इटावा- औरया हाईवे पर सेल्सटैक्स अफसर बनकर कॉरियर कंपनी का ट्रक लूटने वाले बदमाश मुरादाबाद में पकड़े गए हैं। ट्रक में लगे जीपीएस के जरिये ट्रक की लोकेशन मझोला थानाक्षेत्र के टीपी नगर में मिली। इटावा पुलिस और ट्रक मालिक की सूचना पर मझोला पुलिस ने टीपीनगर में घेराबंदी कर ट्रक समेत दो बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। जबकि उनके चार साथी फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।
दिल्ली के नरैना से शनिवार को ट्रैक ऑन कॉरियर कंपनी का ट्रक माल लादकर कानपुर के लिए रवाना हुआ था। ट्रक में दवा और लैपटॉप, मोबाइल समेत अन्य सामान लदा है। इटावा और औरया के बीच हाईवे पर कार सवार बदमाशों ने चालक से ट्रक रुकवा लिया। उन्होंने खुद को सेल्सटैक्स अफसर बताते हुए ट्रक के कागजात दिखाने को कहा। चालक जैसे ही कागजात लेकर आया। इसके बाद खुद को अफसर बताने वाले बदमाशों ने चालक को तमंचे के बल पर काबू कर लिया और अपनी गाड़ी में डाल लिया।
इसके बाद चालक के हाथ पैर बांधकर बदमाशों ने उसे जंगल में फेंक दिया। इसके बाद ट्रक लूटकर बदमाश फरार हो गए। रविवार सुबह चालक ने इटावा पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ट्रक चालक और कॉरियर कंपनी के अफसरों को घटना से अगवत कराया। तब पता चला कि ट्रक में जीपीएस सिस्टम लगाया है। जिसकी लोकेशन मुरादाबाद में आ रही है। इटावा पुलिस और कंपनी के लोगों ने मुरादाबाद पुलिस से संपर्क किया।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने ट्रक को मझोला के टीपीनगर से बरामद कर लिया। ट्रक से दो बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों से पूछताछ कर रही है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके दो साथी ट्रक का सौदा करने गए हैं। इंस्पेक्टर राजेश द्विवेदी ने बताया कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। वह बदल बदल कर अपना नाम बता रहे हैं। उन्होंने बताया कि पांच हजार रुपये में उन्हें ट्रक मुरादाबाद तक पहुंचाने को कहा गया था।