{"_id":"576f6b234f1c1bc97379a79b","slug":"beauty-parlor-operator-gang-rape-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफेयर में फंसाकर ब्लैकमेल करती है ब्यूटी पार्लर संचालिका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अफेयर में फंसाकर ब्लैकमेल करती है ब्यूटी पार्लर संचालिका
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Sun, 26 Jun 2016 11:12 AM IST
विज्ञापन
गैंगरेप मामला
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूटी पार्लर संचालिका से गैंगरेप में फंसे सिपाही के बेटे विनीत चौहान ने पुलिस को दिए बयान में दावा किया है कि ब्यूटी पार्लर संचालिका अफेयर चलाकर लोगों को ब्लैकमेल करती है। उसकी दो शादियां टूट चुकी हैं और इन दिनों वह एक ट्रक ड्राइवर के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही है। विनीत की मां ने ब्यूटी पार्लर संचालिका के खिलाफ तहरीर भी दी है, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मूल रूप से काशीपुर की रहने वाली ब्यूटी पार्लर संचालिका ने चार दिन पहले डीआईजी आफिस में तैनात सिपाही सोमपाल सिंह के बेटे विनीत चौहान और उसके दोस्त सचिन समेत तीन लोगों के खिलाफ मझोला थाने में गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
रिपोर्ट में युवती का आरोप था कि शादी का झांसा देकर सिपाही के बेटे ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसके दोस्तों ने भी रेप करके उसकी अश्लील वीडियो बनाई। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है, इस बीच विनीत चौहान ने पुलिस को भेजे अपने लिखित बयान में कहा है कि ब्यूटी पार्लर संचालिका एक गैंग आपरेट करती है जो लड़कों को अफेयर में फंसाकर उन्हें ब्लैकमेल करता है।
विज्ञापन
विनीत की मां सुमन देवी ने शनिवार को एसएसपी से शिकायत की है कि ब्यूटी पार्लर संचालिका तीन साल पहले उनके घर एकता विहार में किराए पर रहने आई थी। तब उसने खुद के मुस्लिम होने की बात छुपाकर खुद को हिंदू बताया था और एक ट्रक ड्राइवर के साथ वह बतौर पत्नी रहती थी।
सुमन का यह भी दावा है कि ब्यूटी पार्लर संचालिका की पहले भी दो शादी हो चुकी हैं, जिनमें उसका अलगाव हो चुका है। आरोप है कि जिस ट्रक ड्राइवर को वह अपना पति बताती है वह उसका पति नहीं है।
सुमन का आरोप है कि युवती ने उनके बेटे को अफेयर के जाल में उलझाया और फिर उसे ब्लैकमेल करके पांच लाख रुपये की डिमांड कर रही थी। डिमांड पूरी नहीं होने पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।