फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   accused did suicide in ghaziabad hotel

दुल्हन के भाई की मौत के ‘गुनहगार’ ने किया सुसाइड

Mon, 12 Dec 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Mon, 12 Dec 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
accused did suicide in ghaziabad hotel
कमल चौहान - फोटो : फाइल ‌चित्र
होटल ड्राइव इन-24 में नौ दिसंबर की रात हर्ष फायरिंग में गोली लगने से दुल्हन के भाई ऋषभ की मौत के ‘गुनहगार’ कमल चौहान ने आत्मग्लानि में आत्महत्या कर ली। शनिवार रात कमल ने गाजियाबाद के बजरिया स्थित महादेव होटल के कमरे में अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली से उड़ा लिया।
विज्ञापन


सुसाइड नोट में कमल ने एक भाजपा सांसद के रिश्तेदार एसबीआई मैनेजर राजेश चौहान को आत्महत्या का जिम्मेदार बताया है। कमल ने सुसाइड नोट में यह भी कहा है कि शादी समारोह में उसने रिवाल्वर जरूर निकाला था लेकिन गोली नहीं चलाई थी।
विज्ञापन


मुरादाबाद में नौ दिसंबर की रात करीब ग्यारह बजे यह घटना रामपुर के कपड़ा कारोबारी राजीव गुप्ता की बेटी मेघना की शादी में हुई थी। घटना के वक्त मेघना का भाई ऋषभ द्वारवार की रस्म के लिए दूल्हे को नीचे उतारने को बग्घी पर चढ़ा था। ठीक उसी वक्त हर्ष फायरिंग में एक गोली ऋषभ के सीने में जा धंसी थी और उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में दुल्हन के ताऊ ने दूल्हे पुलक की दुकान के मैनेजर कमल चौहान निवासी गोविंद नगर के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के बाद से ही कमल चौहान गायब था।

शनिवार रात उसने गाजियाबाद में बजरिया स्थित होटल महादेव के कमरा नंबर 101 में खुद को अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली से उड़ा लिया। मुरादाबाद से गायब होने के बाद वह शनिवार सुबह साढ़े बजे से इस होटल में ठहरा था।


कमल ने सुसाइड नोट में कहा है कि उसने हर्ष फायरिंग के लिए रिवाल्वर निकाला जरूर था लेकिन ट्रिगर किसी अन्य शख्स के हाथ मारने से दबा था। कमल ने अपनी मौत के लिए एसबीआई के मैनेजर राजेश चौहान को जिम्मेदार बताया है। एक सांसद के रिश्तेदार राजेश चौहान ने सात माह पहले रोडरेज की घटना में कमल व उसके दोस्त राजीव शर्मा को गोलियां मारी थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed