{"_id":"5c50b872bdec22736436a27d","slug":"91548793970-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर जीआरपी सिपाहियों ने मासूम को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे स्टेशन पर जीआरपी सिपाहियों ने मासूम को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
सोमवार रात रेलवे स्टेशन पर जीआरपी सिपाहियों ने गुटखे बेच रहे एक मासूम की डंडों से पिटाई कर दी। इसका खुलासा भी तब हुआ, जब बच्चे ने सीडब्ल्यूसी के सामने जीआरपी थाने में पिटाई की जानकारी दी। बच्चे के इस बयान को सुनने के बाद बच्चे का मेडिकल कराया गया। जिसमें उसके शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं।
मझोला के लाइन पार चाऊ की बस्ती निवासी महिला रेलवे स्टेशन पर गुटखा बेचती है। उसका दस वर्षीय बेटा चौथी कक्षा में पढ़ता है। सोमवार रात मां ने बेटे को डांटा तो वह अपनी मां के गुटखों का थैला लेकर रेलवे स्टेशन पर पहुंच गया । वहां पर वह गुटखे बेचने लगा। इसी दौरान जीआरपी सिपाहियों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद चाइल्ड लाइन को सूचना दे दी गई। चाइल्ड लाइन की टीम जीआरपी थाने पहुंची और बच्चे को अपने साथ ले गई। मंगलवार दोपहर बच्चे को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया। यहां बच्चे से पूछताछ की गई तो वह रोने लगा। उसने बताया कि उसे रेलवे स्टेशन पर पुलिस वालों ने डंडों से पीटा है। उसका गुटखे का थैला और पैसे भी छीन लिए। बच्चे के शरीर और हाथों पर चोटों के निशान पाए गए हैं। सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष गुलजार अहमद और सदस्य नीतू सक्सेना ने बच्चे के बयान दर्ज किए। इसके बाद चाइल्ड लाइन को आदेश दिए कि बच्चे का मेडिकल कराया जाए। नीतू सक्सेना ने बताया एसएसपी और एसपी रेल को इसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी। ताकी पूरे मामले की जांच कराकर आरोपी पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। जीआरपी थाना प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि सोमवार रात एक बच्चा गुटखा बेचता पकड़ा गया था। बच्चे को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया था। बच्चा और उसकी मां रेलवे स्टेशन पर गुटखा बेचती हैं। दबाव बनाने के लिए महिला झूठे आरोप लगवा रही है। बच्चे के साथ मारपीट नहीं की गई है।