फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   चेक कर लें नहरों की सफाई की जरूरत है भी या नहीं

चेक कर लें नहरों की सफाई की जरूरत है भी या नहीं

Thu, 11 Oct 2018 02:29 AM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
चेक कर लें नहरों की सफाई की जरूरत है भी या नहीं
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा करने पहुंचे जिले के नोडल अधिकारी/ सचिव व्यवसायिक व प्राविधिक शिक्षा भुवनेश कुमार ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिया है कि वह खंड विकास अधिकारियों के जरिए यह चेक करा लें कि सिंचाई विभाग द्वारा रखा गया नहरों की सफाई का प्रस्ताव जरूरत के अनुसार है भी या नहीं। दो दिन पहले मुरादाबाद आए सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने वीडियोग्राफी के बीच नहरों की सफाई कराने का आदेश दिया था।

सर्किट हाउस में बुधवार शाम को हुई समीक्षा बैठक में नोडल अधिकारी भुवनेश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह शासन की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों में तेजी लाएं और कानून व्यवस्था में सुधार लाएं। उन्होंने आवास विकास के अधिशासी अभियंता को निर्माण कार्य समय पर पूरा नहीं करने पर चेतावनी दी। तेंदुओं के हमले के मामले में डीएफओ को प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। सभी विभागों के अधिकारियों को अपने - अपने विभाग की कल्याणकारी योजनाओं पर प्रजेंटेशन तैयार करने के निर्देश दिए हैं। कानून व्यवस्था को अधिक बेहतर बनाने के लिए अराजक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश नोडल अफसर ने दिए हैं। त्योहारों पर कड़ी चौकसी बरतने और उपद्रवियों पर असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बैठक में डीएम राकेश कुमार सिंह, एसएसपी जे. रविंद्र गौड, सीडीओ मृदुल चौधरी, नगर आयुक्त अवनीश शर्मा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed