फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   नौकरी का झांसा देकर बेरोजगार युवक से ठगे 3.52 लाख

नौकरी का झांसा देकर बेरोजगार युवक से ठगे 3.52 लाख

Sun, 05 Aug 2018 01:44 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
नौकरी का झांसा देकर बेरोजगार युवक से ठगे 3.52 लाख
ठाकुरद्वारा। नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगार युवक से तीन लाख 52 हजार रुपये की ठगी कर ली। रुपये मांगने पर फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भेज दिया गया। सुरजननगर चौकी क्षेत्र के गांव दूल्हापुर पटटी जाट निवासी मोहित कुमार ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र भेजकर कहा है कि 26 नबंवर 2017 को उसने जीडीएस आनलाइन इंगेजमेंट एप्लीकेशन पर नौकरी के लिए फार्म आनलाइन किया था। जिस पर नौ मार्च 2018 को उसके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम गौतम बताया। कहा कि उसका नौकरी के लिए सेलेक्शन हो गया है। यदि नौकरी करनी है तो दो लाख 50 हजार रुपये जमा करने होगे। तभी ज्वाइनिंग लेटर मिलेगा। इस पर उसने गौतम द्वारा बताए गए विभिन्न खातों में रुपये जमा करा दिए। इसके बाद उसने फि र उससे रुपये जमा कराए। वह अब तक कुल तीन लाख 52 हजार रुपये बताए गए। अलग-अलग खातों में जमा कर चुका है। जब उसने ज्वाइनिंग लेटर के लिए जोर दिया। उसे एक फर्जी ज्वाइनिंग लेटर मई 2018 में भेज दिया गया। लेटर में ज्वाइनिंग करने वाले स्थान का पता नहीं लिखा हुआ था। इस पर उसे ठगी का अहसास हुआ। उसने आरोपी से अपने रुपये वापस मांगने को कहा तो उसने रुपये वापस करने से मना कर दिया। दोबारा रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिस पर मोहित कुमार ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र भेजकर आरोपियों के खिलाफ ठगी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed