{"_id":"5adf95af4f1c1b87028b64f7","slug":"91524602287-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्दन मरोड़ कर हत्या के बाद रामगंगा में फेंका गया शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्दन मरोड़ कर हत्या के बाद रामगंगा में फेंका गया शव
Updated Wed, 25 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
रामगंगा नदी में मिली युवती (21) के शव की शिनाख्त दूसरे दिन भी नहीं हो सकी है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिससे पता चला कि युवती की हत्या गर्दन मरोड़कर की गई है। इसके बाद उसका शव रामगंगा नदी में फेंका गया है। अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अब पुलिस मुख्य तौर पर सभी थानों की पुलिस के माध्यम से ऐसी युवतियों की तलाश की जा रही है, जिनका नाम आयशा (असली या निकनेम) है। 18 से 24 साल तक की लापता युवतियों के परिजनों से संपर्क किया गया है।
सीओ कटघर सुदेश गुप्ता ने बताया कि युवती के फोटो सभी थानाें की पुलिस को भेजे गए, इसके अलावा एक दरोगा और दो सिपाही को महिला के शव की शिनाख्त के लिए आसपास की कालोनियों में भेजा गया, जिससे की शव की फोटो लोगों को दिखाकर युवती की पहचान जल्द कराई जा सके लेकिन अभी सफलता नहीं मिली है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, जिससे की संदिग्धों को ट्रेस किया जा सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अुनसार तीन दिन के भीतर युवती की हत्या की गई है। शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। जहर खिलाए जाने की पुष्टि नहीं हुई है, शव पुराना होने के कारण नीला पड़ गया था। सोमवार को एक युवती का शव रामगंगा नदी में मिला था, उसके एक हाथ पर अंग्रेजी में आयशा लिखा था और दूसरे पर गिटार बना था, गिटार के नीचे अंग्रेजी में फालो योर हार्ट लिखा था। पुलिस को अंदेशा है कि युवती का नाम आयशा हो सकता है, जिस वजह से उसने अपना नाम हाथ पर लिखवाया था। हालांकि यह नाम युवती के परिवार के किसी अन्य सदस्य का भी हो सकता है, इस एंगल से भी पुलिस की टीम जांच कर रही है।