{"_id":"593c598f4f1c1bdc488b4685","slug":"91497127311-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार महिलाओं समेत बालक का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार महिलाओं समेत बालक का अपहरण
Updated Sun, 11 Jun 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लव मैरिज में बाधक बन रही प्रेमिका की बुआ समेत पांच लोगों का अपहरण
- भतीजी के प्रेमी और उसके साथियों पर आरोप
- आठ दिन से गायब है परिवार, पुलिस से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। लव मैरिज में बाधक बन रही प्रेमिका की बुआ और उनके तीन बेटियों सहित एक बालक का बैंक कालोनी से घर में घुसकर अपहरण कर लिया गया। नौ दिन बाद भी उनका अता-पता नहीं है। पुलिस से मामले की शिकायत की गई है लेकिन वह कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
बैंक कालोनी में रहने वाले एक सिक्योरिटी कंपनी के सुपरवाइजर ने बताया कि उसकी पत्नी के भाई की बेटी बीबीए की छात्रा है। उसका प्रेम प्रसंग कटघर निवासी युवक से चल रहा है। दो माह पहले इसकी भनक लगी तो वह छात्रा को अपने घर पर ले आए थे, जहां पर वह परिवार के साथ रह रही थी। आरोप है कि दो जून को घर पर सुपरवाइजर की पत्नी उसकी तीन शादीशुदा बेटियां, सात साल का धेवता और छात्रा थी। इस दौरान छात्रा का प्रेमी अपने साथियों के साथ घर पर पहुंचा और कार में जबरन डालकर सबको घर से अगवा कर ले गया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई लेकिन कार्रवाई नहीं की गई है। सुपरवाइजर ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है, अनहोनी का अंदेशा जताया है।
...
‘कर ली है शादी, जो करना है कर लो’
मुरादाबाद। सुपरवाइजर ने बताया कि घटना के अगले दिन छात्रा के भाइयों के पास उसके प्रेमी के पिता ने फोन कर कहा था कि उनके बेटे ने छात्रा से शादी कर ली है। जो करना है कर लो। पूछताछ करने पर उन्होंने यह भी कहा कि परिवार के बाकी लोगों को प्रेम वंडर लैंड के पास दो जून को ही छोड़ दिया गया था। सुपरवाइजर ने बताया कि उन्होंने सभी रिश्तेदारियों में अपनी पत्नी, बेटियों और धेवते के बारे में जानकारी की लेकिन उनका पता नहीं चल सका है। सुपरवाइजर ने बताया कि पुलिस इसे प्रेम प्रसंग का मामला बताकर जांच नहीं कर रही है, जबकि पुलिस को उसके परिवार को ढूंढना चाहिए।