फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   कुवैत से घर आया जिया उल कमर का शव

कुवैत से घर आया जिया उल कमर का शव

Fri, 06 Apr 2018 02:16 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
कुवैत से घर आया जिया उल कमर का शव
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कुवैत से जिया उल कमर का शव गुईंयाबाग पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया। घर आने से पहले परिजनों ने जिया उल कमर के लिए दुल्हन देख ली थी। घर में निकाह की तैयारी की जा रही थी लेकिन पिछले सप्ताह सड़क हादसे में मौत होने के कारण समय से पहले घर पर जिला नहीं, बल्कि उनका शव आ गया।

जिया उल कमर (31) के परिवार में पिता जिया उल अख्तर, मां मेहरुन निशां, भाई मो. जुवैर है। पिता ने बताया कि पांच साल से जिया उल कमर कुवैत स्थित रिफायनरी में नौकरी करते थे। सवा माह पहले 25 फरवरी को ही वह कुवैत गए थे। वह बेटे का निकाह करना चाहते थे, 25 अप्रैल के बाद ही वहां से वापस घर आना था। एक अप्रैल को जिया उल कमर के परिजनों को उनके एक जानकार ने फोन कर हादसे की जानकारी। उसने बताया कि जिया उल कमर आफिस से बस में घर आ रहा था, रास्ते में दूसरी बस का टायर फट गया। दोनों बस की आपस में टक्क र हो गई, जिसमें जिया उल कमर सहित 17 लोगों की मौत हो गई है। घटना की सूचना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। इस संबंध में उन्हाेंने अभी शिकायत नहीं की है, बेटे की मौत से परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed