{"_id":"5c16b3c7bdec22539a4659a7","slug":"61544991687-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत के बाद हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की मौत के बाद हंगामा
Updated Mon, 17 Dec 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
मझोला थानाक्षेत्र में मंडी गेट के पास रहने वाले शिक्षक की मौत के बाद रविवार को उनके शव को लेकर ससुराल वाले दिल्ली से घर आए तो वहां हंगामा हो गया। परिवार वालों ने शक जताया है कि ससुराल वालाें ने शिक्षक की हत्या की है। जबकि ससुराल वालों का कहना है कि शिक्षक की मौत बीमारी के कारण हुई है। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया और शव का पोस्टमार्टम करवाया गया, जहां बीमारी से शिक्षक की मौत की पुष्टि हुई है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
मंडी गेट के पास भूकन सिंह सैनी का परिवार रहता है। उनका बेटा प्रकाश (37) घर पर ही ट्यूशन पढ़ाता था। उसकी शादी मूलरूप से गजरौला वर्तमान में दिल्ली के पटपड़गंज में रहने वाली खुशी से हुई थी। दंपती के एक बेटा नीलभ (10) है। प्रकाश की किड़नी फेल हो जाने के कारण उसको उपचार के लिए एक माह पहले ससुराल वाले दिल्ली ले गए थे। वहां पर उपचार के दौरान प्रकाश की शनिवार रात को मौत हो गई। रविवार सुबह दस बजे ससुराल वाले उनके शव लेकर घर पर आए। परिवार वालों ने शक जताया कि प्रकाश की हत्या की गई है। दोनों पक्षों के बीच विवाद और हंगामे की सूचना पर मझोला पुलिस मौके पर पहुंची। प्रकाश के भाई दीपक ने पुलिस को तहरीर दी। शक जताया कि प्रकाश की हत्या की गई है। एसएचओ मझोला विकास सक्सेना ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बीमारी से मौत की पुष्टि हुई है, रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।