फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   खेतपर गए छात्र की गोली लगने से मौत, मृतक के हाथ में था तमंचा-Cordination

खेतपर गए छात्र की गोली लगने से मौत, मृतक के हाथ में था तमंचा-Cordination

Sat, 25 Aug 2018 02:20 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खेतपर गए छात्र की गोली लगने से मौत, मृतक के हाथ में था तमंचा-Cordination
कांठ (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

छजलैट थानाक्षेत्र में रहने वाले बीए के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की वजह और आरोपी का पता नहीं चला है। छात्र का शव धान के खेत में मेड़ पर पड़ा मिला है। दाहिने हाथ में तमंचा फंसा हुआ था। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

छजलैट थाने के बैरमपुर का गौरव शर्मा उर्फ छोटू (23) शुक्रवार को दोपहर तीन बजे घर से खेत पर जाने के लिए निकला था। उसके खेत गांव से ही सटे हुए थे। करीब साढ़े तीन बजे ग्रामीणों ने फायर की आवाज सुनी तो दौड़कर पहुंचे। ग्रामीणों ने देखा कि भूसे की कोठरी के पास गौरव शर्मा का शव पड़ा था। उसके सिर के दाहिनी ओर कनपटी पर गोली लगी थी। उसके दाहिने हाथ में ही तमंचा फंसा हुआ था। वारदात की सूचना फोन कर पुलिस को दी गई। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस अधीक्षक देहात उदय शंकर सिंह घटना स्थल पर पहुंचे। परिजनों ने गौरव शर्मा की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। उनका कहना था कि किसी ने हत्या कर बाद में तमंचा उसके हाथ में फंसाया है। मौके से खून के नमूने और साक्ष्य लिए गए हैं। गौरव के पिता पन्ना लाल शर्मा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसपी देहात ने बताया कि पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर इस संबंध में कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed