फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   नाले में डूबने से फर्म कर्मचारी की मौत

नाले में डूबने से फर्म कर्मचारी की मौत

Tue, 05 Jun 2018 02:07 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
नाले में डूबने से फर्म कर्मचारी की मौत
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र में दिल्ली रोड के पास स्थित राधा कृष्ण मंदिर के समीप नाले में गिरकर एक फर्म कर्मचारी की मौत हो गई। सोमवार को उसका शव नाले में देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। रस्सी और सीढ़ी की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि युवक की मौत नाले में डूबने के कारण करीब चार दिन पहले हुई है। अंदेशा है कि वह तूफान के वक्त नाले में गिर गया था।

बिजनौर के श्यौहारा में रहने वाले राजेश उर्फ गुड्डूू (50) के माता-पिता की मौत हो चुकी है। उसकी बहन की शादी नया गांव में रहने वाले युवक से हुई है। राजेश भी एक निजी फर्म में नौकरी करता था। वह हरथला में किराए पर रहता था। उसकी दो शादियां हुई थीं, दोनों ही पत्नियां उससे अलग रहती हैं। एक माह पहले ही उसकी नौकरी छूट गई थी। वह नौकरी की तलाश में घूम रहा था। चार दिन पहले वह लापता हो गया। हालांकि, इस संबंध में किसी ने गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई थी। एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि सोमवार सुबह राजेश का शव गांगन के पास नाले में पड़ा मिला। राहगीराें ने शव देख 100 नंबर पर कॉल की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। शव की तलाशी लेने पर जेब से दस्तावेज बरामद हुए। जिसके आधार पर उसकी पहचान हो सकी। मामले की सूचना उसके परिवार वालों को दी गई। परिजनों ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। वह इसे हादसा मान रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में राजेश की मौत की वजह नाले में डूबना बताया गया है। राजेश की मौत करीब चार दिन पहले हुई है। ऐसे में अंदेशा यह है कि एक जून को आए तूफान के दौरान राजेश नाले में गिर गया, जिस वजह से लोगों को उसके बारे में जानकारी नहीं हो सकी और नाले में गिरे रहने के कारण उसकी मौत हो गई। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। हादसे की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed