{"_id":"59ed024f4f1c1bf3538b8b1f","slug":"61508704847-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई ने मोबाइल तोड़ा तो बहन ने खाया जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई ने मोबाइल तोड़ा तो बहन ने खाया जहर
Updated Mon, 23 Oct 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाई ने मोबाइल तोड़ा तो बहन ने खाया जहर
भैयादूज के अगले ही दिन उठाया कदम, अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद।
भैयादूज के अगले ही दिन मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली एक छात्रा ने भाई से विवाद के बाद जहर खा लिया। छात्रा को मोबाइल पर बात करते देख भाई ने मोबाइल तोड़ दिया था। इससे आहत छात्रा ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। छात्रा की हालत बिगड़ने पर परिजनों को मामले की जानकारी हुई और उन्होंने छात्रा को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाले एक फर्म कर्मचारी ने बताया कि उसकी बेटी स्नातक की पढ़ाई कर रही है। रविवार सुबह करीब सात बजे छात्रा ने अचानक घर में जहर खा लिया, जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। इसकी जानकारी होने पर छात्रा को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्रा ने बताया कि सुबह उसके भाई ने उसको मोबाइल पर बात करते हुए देखा तो गुस्से में मोबाइल तोड़ दिया, जिससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया है। उधर, इंस्पेक्टर मझोला हरीशचंद्र जोशी ने बताया कि परिवार की तरफ से अभी इस मामले में थाने में कोई शिकायत नहीं की गई है। अस्पताल से मिले मीमो से मामले की जानकारी हुई है, जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
पारिवारिक कलह में खाया जहर
मुरादाबाद। मूंढापांडे में रहने वाले एक एक फर्म कर्मचारी ने शुक्रवार को पारिवारिक कलह में जहर खाकर जान देने की कोशिश की। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां से परिजन उसे दूसरे अस्पताल में ले गए है। एसएचओ मूंढापांडे रामवीर सिंह ने बताया कि फर्म कर्मचारी की हालत मेें सुधार है, परिजनों ने शिकायत नहीं की है।