फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पत्नी मायके जाने की दी धमकी तो पति ने खुद को लगाई आग

पत्नी मायके जाने की दी धमकी तो पति ने खुद को लगाई आग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
पत्नी मायके जाने की दी धमकी तो पति ने खुद को लगाई आग
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र के अक्का गोबर्धनपुर गांव में शनिवार शाम पत्नी ने अपने मायके जाने की जिद की तो उसके पति ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। पति द्वारा उठाए गए आत्मघाती कदम से घर में चीख पुकार मच गई। परिजनों ने किसी तरह उसके कपड़ों में लगी आग को बुझाया, लेकिन तब तक उसका शरीर बुरी तरह से झुलस चुका था। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

आत्मदाह का प्रयास करने वाला संजीव अक्का गोबर्धनपुर गांव का रहने वाला है। वह लखनऊ में सफाई कर्मचारी है। उसकी शादी रीना के साथ हुई थी। कुछ दिन पहले ही संजीव लखनऊ से अपने घर आया था। परिजनों ने बताया कि शनिवार को रीना अपने मायके जाने की जिद कर रही थी। इसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद हो गया था। परिजनों ने दोनों को समझाकर शांत करा दिया, लेकिन कुछ देर बाद फिर से दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद रीना अपने मायके जाने लगी। तब ही संजीव ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाल लिया। इसके बाद खुद को आग लगा ली। जिससे परिवार में चीख पुकार मच गई। परिजनों ने किसी तरह उसे बचाया और जिला अस्पताल लेकर पहुंच गए। जहां उसे भर्ती कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed