फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   हाथ पर हाथ रखे बैठी रही पुलिस, कश्मीर पहुंचा गया देशद्रोह का आरोपी

हाथ पर हाथ रखे बैठी रही पुलिस, कश्मीर पहुंचा गया देशद्रोह का आरोपी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
हाथ पर हाथ रखे बैठी रही पुलिस, कश्मीर पहुंचा गया देशद्रोह का आरोपी
मुरादाबाद।
विज्ञापन

देशद्रोह का आरोपी रफी फारुख मुरादाबाद से कश्मीर पहुंच गया। पुलिस यहां बैठकर उसकी गिरफ्तारी की योजना ही बताती रह गई। पुलिस ने उसकी तलाश में कहीं दबिश तक नहीं दी। जिसका फायदा उठाकर वह मुरादाबाद से दिल्ली और वहां से कश्मीर के लिए निकल गया। अब पुलिस अधिकारी अनुमति मिलने के बाद ही कश्मीर में उसकी तलाश में जाने की बात कर रहे हैं।
सिविल लाइंस के रामगंगा विहार स्थित एमआईटी के छात्र मुजस्सम गनी और कश्मीर के अनंतनाग निवासी छात्र रफी फारूख ने व्हाट्सएप और फेसबुक स्टेटस पर पाकिस्तान जिंदाबाद लिख दिया था। जिसे पढ़ने के बाद अन्य छात्र भड़क गए थे। शनिवार दोपहर एमआईटी से लेकर सिविल लाइंस थाने और पीलीकोठी चौराहे तक हंगामा हुआ था। आरोपी छात्र मुजस्सम गनी निवासी उमरी सब्जीपुर थाना पाकबड़ा और कश्मीर के अनंतनाग निवासी छात्र रफी फारूख के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में देशद्रोह का केस दर्ज किया गया था। इसके बाद ही गुस्साए लोग शांत हुए थे। पुलिस ने आरोपी मुजस्सम को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि दूसरा आरोपी भाग गया था। पांच दिन बाद भी पुलिस आरोपी रफी फारूख को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पांच दिन में दो विवेचक बदल चुके हैं। इसके बाद भी देशद्रोह का आरोपी का आरोपी कश्मीर अपने घर पहुंच गया है। अब उसकी गिरफ्तार आसान नहीं है। कश्मीर जाने के लिए पुलिस टीम को अधिकारियों से अनुमति लेनी होगी। इसके बाद ही टीम कश्मीर जाएगी। सिविल लाइंस सीओ राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम कश्मीर भेजी जाएगी।
विज्ञापन


बीस कश्मीरी छात्र मुरादाबाद से लौट गए
मुरादाबाद। मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाने में कश्मीरी छात्र रफी फारूख के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज होने के बाद अन्य कश्मीर भी दहशत में आ गए। मुरादाबाद से बीस छात्र वापस लौट गए हैं। जिसे लेकर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। लोकल इंटेलीजेंस यूनिट की टीमों ने शिक्षण संस्थानों में जाकर इनके बारे में जानकारी की है। हालांकि छात्र बीस छात्रों के यहां से जाने को रुटीन प्रक्रिया बताया है। वह छुट्टी लेकर गए हैं। मुरादाबाद के विभिन्न संस्थानों में 106 कश्मीरी छात्र अध्ययन कर रहे हैं। जिसमें बीस छात्र कश्मीर चले गए। जिसे लेकर हड़कंप मचा हुआ है। सीओ सिविल लाइंस ने बताया कि छात्र किसी डर या दहशत में नहीं, बल्कि छुट्टी लेकर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed