फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   करीबी ने की शीला की हत्या, पुलिस को मिले सबूत

करीबी ने की शीला की हत्या, पुलिस को मिले सबूत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
करीबी ने की शीला की हत्या, पुलिस को मिले सबूत
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के कांशीराम निवासी शीला की हत्या में किसी करीबी का हाथ है। दो दिन की तफ्तीश और संदिग्ध लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा करेगी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जिससे पता चला कि महिला की गर्दन, पीठ और हाथ व पैरों पर भी चाकू से हमला किया गया था।

मूलरूप से एटा निवासी शीला कांशीराम नगर में मकान नंबर एफ 202 में अकेली रहती थी। शीला का इकलौता बेटा भोला छत्तीसगढ़ के रायपुर में बिजली विभाग में संविदा पर कार्यरत है। बेटे भोला और उसकी पत्नी लक्ष्मी ने शुक्रवार को शीला को फोन किया था, लेकिन शीला ने फोन रिसीव नहीं किया था। इसके बाद भोला ने गांगन नया गांव में रहने वाली अपनी मौसी और मौसा व ममेरे भाई को कॉल घर जाकर देखने को कहा था। रिश्तेदार घर पहुंचे तो दरवाजा पर बाहर से ताला लगा हुआ था। ताला तोड़कर देखा तो शीला की लाश पड़ी थी। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। जिससे पता चला कि शीला की गर्दन, पीठ, हाथ व पैरों पर चाकू से कई हमले किए थे। इसके अलावा पुलिस ने जांच पड़ताल की। जिससे साफ हो गया है कि उसकी हत्या किसी करीबी ने की है। हत्यारे ने शीला के मोबाइल से कॉलें भी डिलेट कर दी हैं। जिससे कॉल आने और जाने की जानकारियां नहीं मिल पाई हैं। महिला के मोबाइल नंबर की सीडीआर निकलवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed