{"_id":"5c438b41bdec22297827a165","slug":"51547930433-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनू हत्याकांड मैं खुलासे से पहले चल बसी मृतक की मां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोनू हत्याकांड मैं खुलासे से पहले चल बसी मृतक की मां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगतपुर(मुरादाबाद)।
बेटे की मौत से सदमे में आई मां ने भी दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना कि 21 अगस्त को सोनू की हत्या कर दी गई थी। तब से ही मां सदमे में थी। पुलिस इस हत्याकांड का अब तक खुलासा नहीं कर पाई है। इससे गुस्साए ग्रामीण शुक्रवार को महिला का शव लेकर भगतपुर थाने जा रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और गुस्साए परिजनों को समझाकर रास्ते में ही रोक दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। इसके बाद परिजन शांत गए।
भगतपुर थानाक्षेत्र के ग्राम बराही लालपुर निवासी सोनू उर्फ बल कुमार (25) की इक्कीस अगस्त की रात दलपतपुर-काशीपुर मार्ग पर भगतपुर मोड़ के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। युवक की मोटरसाइकिल भी मौके से गायब थी। इस संबंध में सोनू उर्फ बल कुमार के पिता नन्हू सिंह ने वन दरोगा रईस अहमद व बुढ़ानपुर अलीगंज के पूर्व प्रधान सरवर एवं वन विभाग की चौकी पर रहने वाले दैनिक कर्मचारी रऊफ, हिबजूल एवं इरशाद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने पांचों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की थी। लेकिन बिना कार्रवाई के ही इन सभी को थाने से छोड़ दिया गया था। पांच माह बीतने के बाद भी गायब मोटरसाइकिल का पता नहीं चल पाया है। परिजनों का कहना है कि सोनू की हत्या के बाद से ही सुनीता देवी सदमे में थीं। परिजनों का कहना है कि घटना को पांच माह हो चुके हैं, लेकिन पुलिस हत्या का खुलासा नहीं कर पाई है। सदमे के कारण ही सुनीता देवी की मौत हुई है। वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने बताया कि सुनीता देवी के शव को थाने लेकर आ रहे परिजनों को समझाकर वापस भेज दिया गया है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।