{"_id":"594046834f1c1ba50a8b47a3","slug":"51497384579-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पच्चीस लाख की लॉटरी का झांसा देकर नौ लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पच्चीस लाख की लॉटरी का झांसा देकर नौ लाख रुपये की ठगी
Updated Wed, 14 Jun 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पच्चीस लाख की लाटरी का झांसा देकर
किसान से नौ लाख रुपये की ठगी
क्रासर
- मूंढापांडे के अफजलपुर गांव निवासी किसान के साथ हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। किसान को फोन पर पच्चीस लाख रुपये की लाटरी का झांसा देकर ठगों ने नौ लाख रुपये अपने एकाउंट में डलवा लिए। इसके बाद भी किसान के खाते में लाटरी की रकम नहीं आई। किसान ने उधार लेकर ठगों के खातों में किसान की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
मूंढापांडे थानाक्षेत्र के अफजलपुर निवासी जुल्फेकार पुत्र मो. अली किसान हैं। जुल्फेकार की गांव में ही परचून की दुकान है। जुल्फेकार ने बताया कि उसके बेटे के मोबाइल पर एक दिन एक कॉल आई थी। काल करने वाले ने कहा था कि वह मोबाइल कंपनी से बोल रहा है। उसने लालच दिया था कि जुल्फेकार की पच्चीस हजार रुपये की लाटरी निकली है। इसके बाद ठग ने अपने मोबाइल नंबर पर 250 रुपये का रिचार्ज कर लिया। इसके बाद किसान से खाते में रकम डलवा ली। ठग कभी रकम ट्रांसफर करने का झांसे तो कभी कार भिजवाने की बात कहते। किसान ने बताया कि करीब नौ लाख रुपये ठगों ने अपने खातों में उनसे अलग अलग तारीख में डलवा लिए। इसके बाद भी किसान के खाते में न तो लाटरी की रकम आई और न ही कार उसके तक पहुंची। मूंढापांडे इंस्पेक्टर जयपाल सिंह ने बताया कि किसान की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।