{"_id":"5c54ad01bdec224be317e711","slug":"41549053185-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्साए लोगों ने घेरा मझोला थाना, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुस्साए लोगों ने घेरा मझोला थाना, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
मझोला थाने में शुक्रवार को भी लोगों ने हंगामा किया। उन्होंने थाना घेर लिया और युवक की बरामदगी की मांग की। तीन दिन बाद भी युवक का सुराग नहीं लग पाया है। आश्वासन पर परिजन शांत हो गए।
चौहानों वाली मिलक निवासी छत्रपाल का बेटा शिवम चौहान बुधवार को उसकी पत्नी के साथ खेत पर गया था। खेत पर पहुंचते ही शिवम के मोबाइल पर एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने शिवम को धमकियां दी थी। जिससे शिवम घबराया हुआ था। इसके बाद मां बेटे घर लौट आए थे। लेकिन कुछ देर बाद ही वह घर से निकल गया था। इसके बाद से वह लापता है। उसका मोबाइल भी बंद है। शिवम की काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था। गुरुवार शाम परिजन अन्य ग्रामीणों के साथ थाने पर पहुंच गए थे। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया था। परिजन हंगामा करने लगे थे। उस वक्त को परिजन और ग्रामीण शांत हो गए थेे। शुक्रवार सुबह फिर से ग्रामीण थाने पहुंच गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस कर्मियों से नोकझोंक हुई। इंस्पेक्टर ने समझाकर लोगों को शांत किया। इंस्पेक्टर विकास सक्सेना ने बताया कि लापता युवक की तलाश की जा रही है।