{"_id":"5c12c35c42c7925d825d63af","slug":"41544733532-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के घर बिजली काटने पहुंची टीम, हंगामे के बाद वापस लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता के घर बिजली काटने पहुंची टीम, हंगामे के बाद वापस लौटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Fri, 14 Dec 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
बिजली मीटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताड़ीखाना अशोक नगर में गुरुवार दोपहर बिजली टीम भाजपा नेता के घर बिजली कनेक्शन काटने पहुंच गई। सूचना मिलने पर नगर विधायक रितेश गुप्ता आ गए और उन्होंने टीम में मौजूद अधिकारी व कर्मचारियों को फटकार लगाई। इसके बाद टीम बिना कार्रवाई के ही वापस लौट गई।
विज्ञापन
ताड़ीखाना अशोक नगर में भाजपा नेता विशाल सिंह का मकान है। बिजली बिल बकाया होने पर बिजली टीम गुरुवार दोपहर विशाल के घर पहुंची। विशाल ने बिल जमा करने को कहा। लेकिन टीम ने कार्रवाई बंद नहीं की, जिसे लेकर काफी कहासुनी हुई। मौके पर काफी भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विशाल ने इसकी जानकारी नगर विधायक को फोन से दी और बिजली टीम पर अभद्र व्यवहार करने की बात कही। विधायक ने भी जेई से फोन पर बात की, लेकिन जेई वापस नहीं लौटे तो विधायक और पार्षद मौके पर पहुंच गए। इसके बाद टीम शांत होकर बिना कार्रवाई के वापस लौट गई।
विज्ञापन