फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   शेरपुर बहलीन में वन विभाग का पिंजरा तीसरे दिन भी खाली

शेरपुर बहलीन में वन विभाग का पिंजरा तीसरे दिन भी खाली

Fri, 24 Aug 2018 01:09 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
शेरपुर बहलीन में वन विभाग का पिंजरा तीसरे दिन भी खाली
ठाकुरद्वारा। कोतवाली के गांव शेरपुर बहलीन में तेंदुआ पकड़ने के लिए वन विभाग द्वारा लगाया गया पिंजरा तीसरे दिन भी खाली रहा। उधर तेंदुए ने गांव में आने की लोकेशन बदल दी है। करीब 10 दिन से गांव में तेंदुआ का आतंक व्याप्त है। लेकिन वन विभाग की टीम इस ओर से लापरवाह बनी हुई है। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने तीन दिन पूर्व तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। लेकिन इसके बाद वन विभाग की टीम गांव में नहीं पहुंची। वन विभाग की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। उधर पहले तेंदुआ स्कूल के पास देखा जा रहा था। जिस पर वन विभाग ने स्कूल के पास पिंजरा लगाया था लेकिन अब तेंदुए ने अपनी लोकेशन बदल ली है। तेंदुआ अब गांव के जाटवों के मोहल्ले के पास बुधवार की रात को देखा गया। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरें को अब जाटवों के मोहल्ले के पास लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed