{"_id":"5b5e1a814f1c1b4f748b7974","slug":"41532893825-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल भर से फरार अपहरण का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साल भर से फरार अपहरण का आरोपी गिरफ्तार
Updated Mon, 30 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलारी। स्थानीय कोतवाली के एक गांव से एक किशोर का अपहरण करने के मुकदमे के नामजद आरोपी को पुलिस ने साल भर बाद पकड़ लिया। आरोपी को पूर्व में कई मुकदमे में जेल भेज दिया गया।
हरौरा गांव निवासी तेजवीर सिंह के बेटे विनोद 16 वर्ष का एक जुलाई 2017 को अपहरण हो गया था। 22 जुलाई 2017 को गांव के ही महेश के बेटे नीटू के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया। अपने खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की भनक लगते ही नीटू फरार हो गया और पुलिस लगातार उसकी तलाश करती रही। अदालत से वारंट जारी होने और कुर्की की कार्रवाई करने के बाद भी नीटू पुलिस के कब्जे में नहीं आ सका। शनिवार की रात अचानक वह अपने रिश्तेदार के साथ अपने गांव हरौरा में आया था। जैसे ही पुलिस को भनक मिली तब पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
कोतवाली प्रभारी कमरूल हसन खां ने बताया कि नीटू साल भर से फरार चल रहा था और काफी कोशिश के बाद भी उसका पता नहीं लग पा रहा था। नीटू अपने गांव के ही एक किशोर विनोद का अपहरण करके हरिद्वार ले गया था और काफी दिन तक वहीं पर रखकर होटल में मजदूरी कराई और मजदूरी का कोई पैसा भी विनोद को नहीं दिया।