{"_id":"5939b1e34f1c1bcc5b8b4622","slug":"41496953315-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेज वन के लिए खबर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेज वन के लिए खबर
Updated Fri, 09 Jun 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भैंस के ट्रैक पर आने से डिरेल हुई मालगाड़ी
सब हेड
अपलाइन हुई बाधित, करीब आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित
प्वाइंटर
अमृतसर मेल, रानीखेत एक्सप्रेस, बनारस-देहरादून, काठगोदाम-देहरादून ट्रेनें प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर। भैंस से टक्कर होकर मालगाड़ी डिरेल हो गई। हादसे में मालगाड़ी के एक डिब्बे के पहिए पटरी से उतर गए। हादसे के बाद ड्राइवर इंजन व एक डिब्बे को लेकर मूंढापांडे स्टेशन चला गया। डिरेलमेंट की सूचना से रेलवे अफसरों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एडीआरएम समेत तमाम अफसर मौके पर पहुंच गए। हादसे के कारण करीब आधा दर्जन ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ।
बृहस्पतिवार रात करीब पौने आठ बजे अप लाइन पर दिल्ली की ओर जा रही मालगाड़ी के आगे ट्रैक पर भैंस आ गई। जिस पर ड्राइवर ने मालगाड़ी को रोकने का प्रयास किया। इसी प्रयास के दौरान मालगाड़ी के एक डिब्बे के पहिए पटरी से उतर गए। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन, मालगाड़ी के डिरेलमेंट की सूचना से रेलवे अफसरों में हड़कंप मच गया। ड्राइवर हादसे के बाद मालगाड़ी लेकर मूंढापांडे स्टेशन चला गया। सूचना पर एडीआरएम संजीव मिश्रा, सीनियर डीएमई राजेश कौशिक, एसएसई सीएमडब्लू एके वर्मा समेत अन्य अफसर मौके पर पहुंच गए। आरपीएफ व जीआरपी भी मौके पर पहुंच गई। एडीआरएम संजीव मिश्रा ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या भैंस के मालगाड़ी की चपेट में आने से डिरेलमेंट होने की बात सामने आई है। मालगाड़ी के डिरेलमेंट के कारण अमृतसर मेल, रानीखेत एक्सप्रेस, बनारस-देहरादून, काठगोदाम-देहरादून आदि अपलाइन की करीब आधा दर्जन ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया। रात में ही आनन-फानन में मालगाड़ी के डिब्बे को पटरी पर लाने के लिए कार्य शुरू किया गया।