फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   40 lakh rupees theft from mobile showroom

न्यू जिमी टाइम्स के शोरूम में चालीस लाख की चोरी

Sun, 07 Feb 2016 02:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Sun, 07 Feb 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
40 lakh rupees theft from mobile showroom
कोतवाली क्षेत्र के बुधबाजार स्थित न्यू जिमी टाईम्स के शोरूम से चोरों ने दस लाख रुपये की नकदी समेत चालीस लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। शोरूम के पीछे से चोर एसी विंडो की ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे और माल बटोर कर फरार हो गए। इस वारदात से व्यापारियों और दुकानदारों में दहशत है। पुलिस ने शोरूम स्वामी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




जीएमडी रोड स्थित कुमार कुंज निवासी विजय कुमार भंडूला का बुधबाजार में न्यू जिमी टाईम्स से घड़ी और मोबाइल का शोरूम है। शोरूम में तकरीबन तीस कर्मचारी हैं। विजय कुमार ने बताया कि रोज की तरह शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे शोरूम बंद करा दिया था। शोरूम के पीछे राजन होटल की पार्क़िग है। चोरों ने पार्किंग की ओर से विजय कुमार के केबिन का एसी विंडो तोड़ दिया।
विज्ञापन



इसके बाद चोर अंदर घुस गए। चोरों ने विजय कुमार के केबिन में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर दस लाख रुपये की नकदी तोड़ दी। केबिन से चोर अंदर शोरूम में घुस गए। यहां से चोरों ने राडो और टिसॉट कंपनी की महंगी घड़ियां व मल्टीमीडिया मोबाइल बटोर लिए। इसके बाद चोर उसे विंडो से बाहर निकल गए। विजय कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह सवा दस बजे उनके बेटे मधुर ने शोरूम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने  देखा कि शोरूम में सामान बिखरा पड़ा है। शुरुआत में उन्होंने सोचा शायद चूहे ने सामान गिरा दिया है। लेकिन जब उन्होंने एसी का विंडो टूटा देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना देकर अपने पिता को बुला लिया। इसके बाद कर्मचारी भी पहुंच गए। एसपी सिटी राम सुरेश यादव और एसएसआई राधेश्याम भी पहुंच गए। विजय कुमार से घटना की जानकारी ली। इसके बाद शोरूम के पीछे से जाकर वह जगह भी देखी जहां से चोर अंदर घुसे थे। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed