फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   86566 लाभार्थियों को पीएम के पत्र का इंतजार

86566 लाभार्थियों को पीएम के पत्र का इंतजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
86566 लाभार्थियों को पीएम के पत्र का इंतजार
मुरादाबाद।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) की घोषणा को एक फरवरी (आम बजट के दिन) एक साल पूरा हो जाएगा। योजना 25 सितंबर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जयंती पर लागू की गई। योजना से गरीब परिवारों को चिकित्सा सुविधा का सबसे बड़ा फायदा मिला है। मुरादाबाद जिले के 86566 लाभार्थी अभी भी प्रधानमंत्री के पत्र का इंतजार कर रहे हैं। इन लाभार्थियों का योजना में चयन तो हुआ है, लेकिन प्रधानमंत्री का पत्र नहीं आने से योजना में कवर नहीं हो पाए हैं।
योजना में चयनित लाभार्थियों का पांच लाख रुपये की बीमा है। बीमित व्यक्ति सरकारी एवं अनुबंधित निजी अस्पताल में इलाज करवा सकता है। लाभार्थी चयन 2011 की गणना के आधार पर हुआ है। मुरादाबाद जिले में योजना के अंतर्गत 219775 लाभार्थियों का चयन है। इनमें ग्रामीण क्षेत्रों में चयनित 131850 और शहरी क्षेत्र में 87925 लाभार्थी हैं। जिले में अभी तक 133209 लाभार्थियों के ही पत्र जारी हुए हैं। इनमें ग्रामीण लाभार्थियों की संख्या 103719 और शहरी 29490 है। पत्र नहीं आने से जिले में 86566 लाभार्थी बीमा में कवर नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन

मुरादाबाद जिले में अभी तक 36297 लोगों के गोल्डन कार्ड जारी हो चुके हैं। गोल्डन कार्ड जारी करने में मुरादाबाद प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। 28 अस्पताल चिकित्सा के लिए अनुबंधित हैं। इनमें तीन सरकारी और बाकी निजी अस्पताल शामिल हैं। अस्पताल में गोल्डन कार्ड कियोस्क बनाए गए हैं। लाभार्थी के भर्ती होने पर अस्पताल प्रबंधन गोल्डन कार्ड बनाए जाने की औपचारिकता पूरी करता है। भर्ती नहीं होने की स्थिति में लाभार्थी को खुद अपना गोल्डन कार्ड बनवाना पड़ता है। कार्ड फ्री में बनाया जाता है। जिले में 705 लाभार्थी योजना का चिकित्सा लाभ ले चुके हैं। इनमें कई हार्ट की सर्जरी से लेकर गंभीर बीमारियों का इलाज करवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed