{"_id":"5bc79fa8bdec22699c0c06e0","slug":"31539809192-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर युवक ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन से कटकर युवक ने दी जान
Updated Thu, 18 Oct 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
train accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन और कपूर कंपनी पुल के बीच बुधवार सुबह सहारनपुर रेल लाइन पर एक युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। उसका शव दो टुकड़ों में ट्रैक पर पड़ा मिला। जीआरपी ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई थी। जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसने पटरी पर गर्दन रखी थी।
विज्ञापन
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के पास सहारनपुर रेल लाइन नंबर चार पर सुबह 22 वर्षीय एक युवक का शव दो टुकड़ों में मिला। उसकी गर्दन धड़ से अलग थी। ट्रैक पर निरीक्षण कर रही पेट्रोलिंग टीम ने शव पड़ा देखा तो इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी।
विज्ञापन
इसके बाद जीआरपी को सूचना दी गई। जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद शव का पंचनामा भरा गया। मृतक की जेब या मौके से कोई ऐसा प्रपत्र नहीं मिला है। जिससे उसकी पहचान की जाए। जीआरपी थाना के कार्यवाहक प्रभारी विजेेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। जीआरपी के अलावा सिविल थानों में इसकी सूचना भिजवा गई है कि पहचान हो सके।
विज्ञापन