{"_id":"5b6df6dd4f1c1b9c3e8b62b3","slug":"31533933277-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिटफंट कंपनी ने पांच सौ लोगों को ठगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिटफंट कंपनी ने पांच सौ लोगों को ठगा
Updated Sat, 11 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
दस प्रतिशत मासिक ब्याज देने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी के मामले में शुक्रवार को एक और एफआईआर दर्ज की गई है। 12 आरोपियों को नामजद आरोपी बनाया गया है। उन पर एक युवक से 6.65 लाख रुपये की ठगी का आरोप है।
विशनपुर उर्फ मैनाठेर निवासी आसिफ ने बताया कि उनके नसीम अहमद से घनिष्ठ संबंध थे। आरोप है कि नसीम उनसे मिला। नसीम ने बताया कि उसने अपने साथी आशिक, मो. नाजिम निवासी भोला सिंह की मिलक के साथ मिलकर एक कंपनी बनाई है। कंपनी में रकम जमा करने पर दस प्रतिशत ब्याज मूलधन पर मिलेगा। इस तरह से उनसे 6.65 लाख रुपये जमा करवा लिए गए। इसके बाद आरोपी घर से भाग गए। आसिफ ने इस मामले में नसीम अहमद, मो. आशिक, नाजिम, साजिद, अहसान, बुदो जहां, फिरोज, शायरा, यासीन, कादिम, गुलाम ए मुस्तफा और नाजमीन को आरोपी बनाया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने करीब पांच सौ लोगों को चिटफंड कंपनी खोलकर ठगी का शिकार बनाया है। एसएचओ सिविल लाइन अजीत सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इस मामले में पहले भी दस करोड़ रुपये की ठगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।