फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   होटल के बार में वेटर को पीटा, दो दरोगा निलंबत

होटल के बार में वेटर को पीटा, दो दरोगा निलंबत

Thu, 05 Apr 2018 02:36 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
होटल के बार में वेटर को पीटा, दो दरोगा निलंबत
मुरादाबाद। बुधबाजार स्थित ग्रांड साईं होटल में बुधवार रात दो दरोगाओं ने जमकर उत्पात मचाया। बिल मांगने पर वेंटर सुशील के साथ मारपीट की और होटल में तोड़फोड़ कर डाली। सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज पहुंचे तो दरोगाओं ने उनकी मौजूदगी में भी वेटर को खूब पीटा। विरोध करने पर दरोगा चौकी इंचार्ज से भी भिड़ गए। शिकायत मिलने पर एसएसपी ने दोनों दरोगाओं निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली इंस्पेक्टर आरपी सिंह ने बताया कि पाकबड़ा थाने में तैनात दरोगा हेमराज और मुरादाबाद की स्वॉट टीम में तैनात गौरव कुमार बुधवार रात अपने दो साथियों के साथ ग्रांड साईं होटल के बार में पहुंचे। दोनों दरोगाओं ने यहां शराब पी। इसके बाद दोनों जाने लगे। बताया है कि वेटर सुशील कुमार ने सब इंस्पेक्टर हेमराज और गौरव को बिल थमा दिए। बिल ज्यादा होने पर दोनों दरोगा भड़क गए। उन्होंने वेटर और अन्य कर्मचारियों पर रौब गांठते हुए कहा कि यहां सब कुछ गैर कानूनी काम हो रहा है। एक दिन में होटल बंद कराकर सभी को जेल में पहुंचा देंगे। जब वेटर सुशील ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसे फर्श पर गिराकर बुरी तरह पीटा गया। अन्य कर्मचारियों ने इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दे दी। कुछ ही देर मे वहां चौकी इंचार्ज बुधबाजार पहुंच गए। उनके सामने भी दरोगाओं ने वेटर सुशील को खूब पीटा। इसके बाद हंगामा करते हुए मौके से भाग निकले। खबर मिलने पर इंस्पेक्टर आरपी सिंह और सीओ कोतवाली भी आ गईं। पीड़ित के बयान दर्ज किए। पीड़ित ने एसएसपी जे रविंदर गौड़ से शिकायत की। एसएसपी ने रिपोर्ट आने के बाद हेमराज और गौरव को तत्काल निलंबित कर दिया। एसपी सिटी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों दरोगा निलंबित कर दिए हैं। जबकि इनके खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed