{"_id":"5ab6c8eb4f1c1bbf758b7474","slug":"31521928427-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काजीपुरा के युवक ने मारी थी छात्रा को गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
काजीपुरा के युवक ने मारी थी छात्रा को गोली
Updated Sun, 25 Mar 2018 03:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबार्द। आईटीआई परिसर में छात्रा तनु को गोली मारे जाने के मामले में पुलिस को अहम जानकारियां मिली हैं। आरोपी युवक काजीपुरा का रहने वाला है। उसकी तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है, वह घर से भागा हुआ है। बाहरी युवक का आईटीआई परिसर में घुसकर छात्रा को गोली मारे जाने से कालेज की सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में है।
एसएचओ सिविल लाइन अजीत सिंह ने बताया कि आरोपी युवक आईटीआई कालेज में नहीं पढ़ता है। वह कालेज में अपने दोस्त से मिलने के लिए आया था। ऐसे में एक छात्र से विवाद होने पर उसने गोली चलाई थी। वारदात में इस्तेमाल किया गया असलहा भी अवैध बताया जा रहा है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, अस्पताल में भर्ती छात्रा की हालत में सुधार है। बता दें कि शुक्रवार को कांठ रोड स्थित आईटीआई परिसर में घुसकर एक युवक ने छात्रा तनु (18) को गोली मार दी थी। गोली छात्रा के पेट के आर पार हो गई थी, उसे विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।