{"_id":"5828c1fc4f1c1b4709b384cb","slug":"3-5-million-burglary-in-exporter-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवंतिका कालोनी में एक्सपोर्टर के घर से 35 लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवंतिका कालोनी में एक्सपोर्टर के घर से 35 लाख की चोरी
ब्यूराे/अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Mon, 14 Nov 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
thief
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र की अवंतिका कालोनी में शनिवार की रात चोरों ने एक्सपोर्टर निसार अहमद के घर से साढ़े छह लाख रुपये की नकदी और करीब 90 तोला सोना व चांदी के जेवर चोरी कर लिए। घटना के समय एक्सपोर्टर का परिवार बाहर गया था। रविवार को एक्सपोर्टर घर लौटे तो वारदात की जानकारी हुई। सीसीटीवी कैमरे में चोरों की तस्वीरें कैद हो गई हैं। वह पेड़ के सहारे एक्सपोर्टर के घर में घुसे और माल बटोर कर फरार हो गए।
एक्सपोर्टर निसार अहमद का मकान अवंतिका कालोनी में पानी की टंकी के पास है। निसार अहमद का आरटीओ दफ्तर के पास सेलीब्रेशन जॉन नाम से मैरिज हाल है। निसार अहमद ने बताया कि उनकी पत्नी दोनों बेटे को लेकर लखनऊ अपने भाई के घर गईं थीं। जबकि शनिवार की रात निसार अहमद मैरिज हाल में एक कार्यक्रम कराने चले गए थे। रात में चोर होंडा सिटी कार से निसार के मकान के पास पहुंचे। उन्होंने कार खड़ी कर दी। इसके बाद एक चोर पेड़ के सहारे मकान की दूसरी मंजिल पर पहुंच गया। चोर ने ग्रिल तोड़ दी और अंदर घुस गया।
उसने जीने का दरवाजा तोड़ दिया। इसके बाद चोर ग्राउंड फ्लोर पर पहुंच गया और उसने अलमारी का लॉकर तोड़ दिया। साढ़े छह लाख रुपये और करीब 90 तोला सोने व चांदी के जेवर चोरी कर लिए। चोर ने सारे सामान को एक बैग में भरा और मकान के दरवाजे को अंदर से बंद कर फरार हो गया। रविवार दोपहर निसार और उनके परिजन घर लौटे। निसार ने गेट खोलने की कोशिश की। लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने सड़क से खड़े होकर दूसरी मंजिल पर देखा तो दरवाजा खुला दिखाई दे रहा था। उन्होंने किसी तरह गेट खोला तो सामान बिखरा देख होश उड़ गए। खबर मिलने पर पुलिस पहुंच गई और जांच पड़ताल की। विधि विज्ञान की टीम ने भी मौके से सैंपल लिए। निसार अहमद की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।