फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   3.20 lakh looted from mentha businessman

हाईवे पर मैंथा व्यापारी से 3.20 लाख की लूट

Tue, 27 Sep 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Tue, 27 Sep 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
3.20 lakh looted from mentha businessman
लूट
मैनाठेर थानाक्षेेत्र में मुरादाबाद संभल हाईवे पर सोमवार शाम सफारी कार सवार बदमाशों ने मैंथा व्यापारी से 3 लाख बीस हजार रुपये लूट लिए थे। घटना के समय व्यापारी अपने तहेरे भाई के साथ संभल में मैेंथा ऑयल बेचकर स्कार्पियो से घर लौट रहा था।
विज्ञापन


सरेशाम मुरादाबाद-संभल हाईवे पर सफारी सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। इस घटना से सनसनी फैल गई। रामपुर जनपद के टांड थाना क्षेत्र के अहमद नगर निवासी किसान मोहम्मद आरिफ पुत्र मोहम्मद अहमद अपने तहेरे भाई कासिम पुत्र मुनव्वर अली के साथ संभल में 360 किलो मैंथा ऑयल बेचने के बाद 3.20 लाख की धनराशि को लेकर अपनी स्कार्पियो से वापस लौट रह था।
विज्ञापन


बताते हैं कि जब किसान की स्कार्पियो मैनाठेर थानाक्षेेत्र में मुरादाबाद-संभल हाईवे पर ग्राम फरीदपुर से आगे टोल रोड पर चढ़ने के लिए घुमाने का प्रयास किया तभी पीछे से बदमाशों ने अपनी सफेद रंग की सफारी कार से ओवरटेक कर स्कार्पियो के आगे लगाने के बाद रोक ली और बदमाशों ने आरिफ और कासिम को गन प्वाइंट पर ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरिफ के अनुसार बदमाशों ने सबसे पहले 3.20 लाख की नकदी, गाड़ी और भूमि संबंधी कागजात से भरे बैग को कब्जे में ले लिया और दो मोबाइल लूट लिए दिया। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने आरिफ और कासिम साथ मारपीट की गई। आरिफ के सिर पर तमंचे की बटें मारकर लहूलुहान कर दिया गया।

सरेराह सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशा असलहे लहराते हुए फरार हो गए। बाद में घायल पीड़ित ने किसी तरह मैनाठेर पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटना स्थल आई और घायलों से पूछताछ करने के बाद घंटें काम्बिंग और चेकिंग की गई लेकिन लुटेरे पकड़ में नहीं आए।


सीओ एनपी सिंह ने घटना स्थल का मुआयना किया और बदमाशों के बारे में जानकारी ली है। देर रात तक मैनाठेर पुलिस ने मुकदमा कायम नहीं किया था। बल्कि पीड़ितों से पूछताछ करने में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed