{"_id":"5af74eda4f1c1bea408b4ddb","slug":"21526157018-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्मी मुख्यालय भेजी सैन्य अफसर की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आर्मी मुख्यालय भेजी सैन्य अफसर की रिपोर्ट
Updated Sun, 13 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
देहरादून से हावड़ा जा रही दून एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में महिला के साथ छेड़खानी करने में पकड़े गए सैन्य अफसर की रिपोर्ट आर्मी मुख्यालय दिल्ली भेज दी गई है। ये रिपोर्ट जीआरपी मुरादाबाद की ओर से भेजी गई है।
एक महिला की ओर से शुक्रवार शुक्रवार को जीआरपी थाने में सैन्य अधिकारी के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला ने बताया था कि गुरुवार रात हरिद्वार से दून एक्सप्रेस ट्रेन के एसी वन कोच में सवार हुई थी। वह बर्थ संख्या 13 पर सफर कर रही थी। जबकि सीट संख्या 16 पर अन्य यात्री सफर कर रहा था। नजीबाबाद रेलवे स्टेशन के पास बर्थ संख्या 16 पर सफर कर रहा यात्री उसके पास पहुंच गया और उसने महिला के साथ छेड़खानी की। महिला ने रेल मंत्री को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे रेल मजिस्ट्रेेट के सामने पेश किया था। जहां से उसे जमानत मिल गई थी। जीआरपी इंस्पेक्टर पंकज पंत ने बताया कि पूरे मामले की रिपोर्ट आर्मी मुख्यालय दिल्ली भेज दी गई है।