फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   जीआरपी पीड़ता का दोबारा लेगी बयान

जीआरपी पीड़ता का दोबारा लेगी बयान

Sun, 11 Jun 2017 02:11 AM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
जीआरपी पीड़ता का दोबारा लेगी बयान
जीआरपी पीड़िता का दोबारा लेगी बयान
विज्ञापन

- लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस में महिला से रेप का मामला
- पीड़ित महिला से संपर्क करने में जुटी मुरादाबाद जीआरपी
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद।
लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस के विकलांग कोच में रेप के मामले में पीड़िता के दोबारा बयान लिए जाएंगे। घटना की जांच कर रही मुरादाबाद जीआरपी पीड़ित महिला को मुरादाबाद बुुुलाएंगी। इसके लिए पीड़िता से संपर्क किया जा रहा है। पीड़िता और आरोपी के कपड़े जांच के लिए लेबोरेटरी पहले ही भेज दिया गया है। आरोपी सिपाही जेल में हैं।

तीस मई को लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन के विकलांग कोच में जीआरपी सिपाही कमल शुक्ला पर महिला यात्री के साथ बलात्कार का आरोप लगा था। ट्रेन बिजनौर स्टेशन पर पहुंची तो यात्रियों ने कोच का गेट खुलवाया। इसके बाद घटना की जानकारी हो पाई थी। गुस्साए यात्री ने सिपाही की पिटाई कर दी थी। पीड़िता की तहरीर पर बिजनौर जीआरपी में सिपाही के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज किया गया था। जबकि आरोपी को जेल भेज दिया गया। बाद में इस केस को मुरादाबाद जीआरपी को स्थानांतरित कर दिया गया। मुरादाबाद जीआरपी के थाना प्रभारी पंकज कुमार पंत ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल चल रही है। पीड़िता का बयान लिया जाएगा। इसके लिए पीड़िता से संपर्क नहीं हो पा रहा है। दोनोें के कपड़े जांच के लिए मुरादाबाद फोरेंसिक लैब में भेजे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed