फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   दुकान निरस्त से राशन डीलर की मौत, हाईवे पर अर्थी रखकर लगाया जाम

दुकान निरस्त से राशन डीलर की मौत, हाईवे पर अर्थी रखकर लगाया जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
दुकान निरस्त से राशन डीलर की मौत, हाईवे पर अर्थी रखकर लगाया जाम
मुरादाबाद।
विज्ञापन

धांधली की शिकायत पर सस्ते गले की दुकान निरस्त होने से सदमे में राशन डीलर आशा देवी की मौत हो गई। महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने साईं अस्पताल के सामने हाईवे पर जाम लगा दिया और यहां अर्थी रख दी, लेकिन पुलिस ने उन्हें तहरीर आने पर केस दर्ज कर कार्रवाई करने का आश्वासन कर हाईवे से हटा दिया। इसके बाद लोग अर्थी लेकर मोक्षधाम ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया गया।

मझोला के लाइन पार आदर्श नगर निवासी राजपाल सिंह की पत्नी आशा देवी राशन डीलर थी। आशा देवी की दुकान चंद्र नगर क्षेत्र में थी। परिजनों ने बताया कि धांधली की शिकायत पर शहर की 62 दुकानों को निरस्त कर दिया था। जिसमें आशा देवी की दुकान भी थी। जबकि आशा देवी ने कोई धांधली नहीं की थी। उनका आरोप है कि जिला पूर्ति विभाग के कुछ कर्मचारी दुकान बहाल करने के नाम पार पचास हजार रुपये की मांग कर रहे थे। जिससे आशा देवी परेशान थी। गुरुवार रात आशा देवी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर परिजन आशा देवी की अर्थी लेकर मोक्षधाम जा रहे थे। उन्होंने साईं अस्पताल के सामने अर्थी रखकर जाम लगा दिया। जिससे दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। जाम लगने की सूचना पर मझोला और सिविल लाइंस पुलिस पहुंच गई। इंस्पेक्टर मझोला विकास सक्सेना ने परिजनों को समझाया कि अगर उन्हें कोई शिकायत है तो वह लिखित में तहरीर दें। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद लोग मान गए और वह अर्थी लेकर चले गए। जाम लगने की वजह से एक घंटे में जाकर यातायात सामान्य हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed