{"_id":"5b43cc7f4f1c1b93288b566a","slug":"201531169919-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों के बिलों में हेराफरी में कर हड़पी रकम, रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मरीजों के बिलों में हेराफरी में कर हड़पी रकम, रिपोर्ट
Updated Tue, 10 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। टीएमयू अस्पताल के दो कर्मचारियों ने मरीजों के बिलों में हेराफेरी कर दो लाख 51 हजार रुपये का गबन कर लिया। अस्पताल प्रशासन की ओर से जांच की गई तो गबन सामने आया। मैनेजर प्रशासन ने दोनों कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
टीएमयू अस्पताल के मैनेजर प्रशासन गौरव श्रीवास्तव ने अमित कुमार निवासी नया गांव अंबेडकर नगर थाना मझोला और कपिल कुमार निवासी गुलाबबाड़ी थाना कटघर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया है अमित और कपिल अस्पताल के कैश काउंटर पर तैनात रहे हैं। दोनों ने मरीजों के बिलों में हेराफेरी कर दो लाख 51 हजार रुपये का गबन कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया है कि दोनों आरोपियों ने मरीजों के पुराने बिल ये लिखकर निरस्त कर दिए कि इनके नये बिल बनाए जाएंगे। लेकिन नये बिल नहीं बनाए। पाकबड़ा इंस्पेक्टर विवेक शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।