{"_id":"5aeb732f4f1c1b57098b7dc6","slug":"201525379887-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब रथ एक्सप्रेस के एसी कोच से उड़ाया यात्री का बैग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गरीब रथ एक्सप्रेस के एसी कोच से उड़ाया यात्री का बैग
Updated Fri, 04 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
आनंद विहार से वाराणसी जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस के एसी कोच में सफर कर रहे एक यात्री का बैग उड़ा लिया गया। ट्रेन मुरादाबाद पहुंची तो घटना की जानकारी हो पाई। पीड़ित यात्री ने चलित एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़ित यात्री आशुतोष जैन कोच जी-सात में सीट नंबर पंद्रह पर सफर कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें नींद आ गई। ट्रेन मुरादाबाद पहुंची तो यात्री का बैग गायब था। उन्होंने इसकी जानकारी जीआरपी को दी। ट्रेन में ही चलित एफआईआर दर्ज कर ली गई। जिसकी जांच जीआरपी मुरादाबाद करेगी। बैग में नकदी, मोबाइल, लैपटॉप और अन्य सामान था।