फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सवारियों से लूटपाट के आरोप में आठ गिरफ्तार

सवारियों से लूटपाट के आरोप में आठ गिरफ्तार

Sun, 25 Mar 2018 03:27 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 03:27 AM IST
विज्ञापन
सवारियों से लूटपाट के आरोप में आठ गिरफ्तार
मुरादाबाद। मालवाहक वाहन में सवारियों को बैठाकर उनसे लूट की वारदात करने के आरोप में आठ लोगों को कटघर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वे पहले सवारी के साथ ताश खेलते थे फिर लूट का शिकार बनाते हैं। आरोपियों से मालवाहक वाहन, चांदी की चेन व अंगूठी, एक घड़ी, पांच हजार रुपये, दो तमंचे, छह चाकू बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पकडे़ गए आरोपी राजेश निवासी एकता कालोनी, सत्यवीर निवासी मनोहरपुर, लवकुश निवासी खुशहालपुर, सौरव निवासी एकता कालोनी, रामभरोसे निवासी कुंदनपुर, लक्ष्मण सिंह निवासी कांशीराम नगर, राजा कश्यप निवासी एकता कालोनी और दीपक गुप्ता निवासी बर्रा जिला कानपुर है। सीओ कटघर ने बताया कि संभल के कुढ़ फतेहगढ़ में रहने वाला इंतजार 20 मार्च को पंजाब से अपनी बीमार बहन से मिलने आ रहा था। रोडवेज बस अड्डे से आरोपियों ने उसे मालवाहक वाहन में बैठा दिया था, रामगंगा पुल (कटघर) में उससे तमंचे के बल पर सात हजार रुपये, मोबाइल सहित अन्य सामान लूट लिया था। इसके बाद उसे मालवाहक वाहन से नीचे उतार दिया था। इस मामले में कटघर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोपियों की तलाश में एसएसआई कटघर दिनेश शर्मा सहित चार पुलिसकर्मियों की एक टीम जुटी। एक पुलिसकर्मी शनिवार को सादे कपडे़ में सवारी की तरह रोडवेज पुलिस चौकी के पास खड़ा हुआ। आरोपियों ने उसे मालवाहक वाहन में बैठाया और रास्ते में लूटने की कोशिश की, इस दौरान अन्य पुलिसकर्मियों ने उनको गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों का चालान कर उन्हें न्यायालय ले जाया गया, जहां से जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed