{"_id":"59eface14f1c1bf4688b745a","slug":"201508879585-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका को जंगल में बुलाकर गला घोंटकर हत्या-ᄋᄂ₩ᅦU¢₩","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका को जंगल में बुलाकर गला घोंटकर हत्या-ᄋᄂ₩ᅦU¢₩
Updated Wed, 25 Oct 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के लिए कहा तो प्रेमिका की कर दी हत्या
क्रासर
कुइंया में फेंक दिया शव, 13 दिन बाद बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/बिलारी।
बिलारी के ग्वारऊ गांव से लापता युवती का 13 दिन बाद शव बरामद हुआ है। पुलिस ने हत्या के आरोप में युवती के प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि युवती द्वारा शादी की जिद करने पर आरोपी प्रेमी ने वारदात को अंजाम दिया है। राजफाश होने के डर से शव को आरोपी ने खेत के पास कुईंया में फेंककर मिट्टी से दबा दिया था।
एसएचओ बिलारी राजवीर सिंह ने बताया कि 12 अक्तूबर को ग्वारऊ गांव निवासी शंकरलाल की बेटी स्वाति (18) शाम छह बजे मोबाइल पर बात करते हुए घर से बाहर निकली थी, इसके बाद नहीं लौटी। 13 अक्टूबर की परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 10 दिन तक स्वाति के परिजन उसे रिश्तेदारी में तलाशते रहे। इस दौरान उन्हें गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि स्वाति गांव में ही रहने वाले अजय और नन्हे से बातचीत करती थी। शंकरलाल ने नन्हे और अजय के खिलाफ शक के आधार पर सोमवार को बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने नन्हें सैनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने कबूला कि डेढ़ साल से उसके प्रेम संबंध स्वाति से थे। स्वाति उससे शादी की जिद कर रही थी, जबकि गांव की ही युवती होने के कारण नन्हे उससे शादी नहीं करना चाहता था। आरोपी ने बताया कि उसने 12 अक्टूबर की शाम को ही स्वाति को उसने जंगल में मिलने के लिए बुलाया। बातचीत के दौरान शादी को लेकर नोकझोंक हो गई। गुस्से में आरोपी ने प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को कंधे पर रखकर बोरिंग की नौ फुट गहरी कुईयां में डाल दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शव को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घाेंटकर हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस सूत्राें के मुताबिक पीएम रिपोर्ट में मृतका के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई गई है। शव 13 दिन पुराना होने के कारण स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। ऐसी स्थिति में जांच के लिए स्लाइड बनाई गई हैं।
रोज शव पर डालता था मिट्टी
मुरादाबाद। 12 अक्तूबर की शाम प्रेमी से मिलने के लिए पहुंची और उससे साथ में गांव से भागकर चलने की जिद की। प्रेमी ने इंकार किया तो उसने प्रेम संबंध की पोल खोलने की बात कही। साथ ही थप्पड़ भी उछाला। जिससे नाराज होकर प्रेमी ने स्वाति को हमेशा के लिए खामोश कर दिया। स्वाति की हत्या करने के बाद नन्हें को रात में नींद नहीं आती थी। उसे डर था कि कहीं स्वाति का शव किसी को दिख न जाए। नन्हें ने बताया वह हर दिन तड़के जंगल में गया और टाट की बोरी में अपने खेत में से मिट्टी भरकर स्वाति के शव के ऊपर डालता रहा। पिछले तीन दिन में इतनी मिट्टी डाल दी ताकि कोई ये शक भी न कर पाए कि कुइयां में शव पड़ा है।
विज्ञापन
कपड़े बदलकर शव को कुइयां में डाला
बिलारी। स्वाति की हत्या के बाद नन्हें अपने घर आ गया। पुलिस ने बताया कि जिस समय नन्हे ने स्वाति का गला दबाया तब सफेद रंग की टीशर्ट पहने हुए था। घर आकर उसने काले रंग की टीशर्ट और नीले रंग की पैंट पहनी ताकि जंगल में जाने पर कोई उसे देखकर पहचान न पाए। घटना के लगभग दो घंटे बाद वह पुन: ग्वारऊ के जंगल में पहुंचा और मृतका स्वाति के शव को कंधे पर रखकर अपने खेत के निकट स्थित बोरिंग की कुईयां में ले जाकर डाल दिया। रात अधिक होने के कारण नन्हें ने स्वाति के शव के ऊपर धान का पुराल और गन्ने की पत्ती डाल दी।
मोबाइल से हुई थी दोस्ती
मुरादाबाद। स्वाति की मां पुष्पा देवी मोहल्ले के लोगाें को ब्याज पर रुपये देती है। मोहल्ले का ही नन्हें सैनी जब रुपये लेने गया तब उसका मोबाइल नंबर भी लिख लिया गया। इसी दौरान लगभग डेढ़ साल पहले स्वाति और नन्हें की मोबाइल पर बातचीत शुरू हो गई। घटना वाले दिन शाम के समय कई बार दोनाें ने मोबाइल पर बात की।
संदेश- इसी घटनाक्रम के अन्य समाचार आज की तीन नम्बर समाचार फाइल में मिलेंगे
संबंधित समाचार फोटो परिचय
1- बिलारी के ग्वारऊ गांव निवासी मृतक युवती स्वाति का फाइल फोटो
2- बिलारी के ग्वारऊ गांव निवासी युवती का हत्यारोपी नन्हें
3- बिलारी के ग्वारऊ गांव के जंगल में हत्यारोपी को हिरासत में लिए हुए कोतवाली पुलिस
4- बिलारी के ग्वारऊ गांव के जंगल में हत्यारोपी को पीटने के लिए दौड़ती मृतका की बहन
5- बिलारी के ग्वारऊ गांव के जंगल में मृतका की बहन को रोकती महिला पुलिसकर्मी
6- बिलारी के ग्वारऊ गांव के जंगल में घटना स्थल के पास रोती मृतका की मां और बहन
7- बिलारी के ग्वारऊ गांव के जंगल में घटना स्थल के पास रोती मृतका की मां और भाई
8,9- बिलारी के ग्वारऊ गांव के जंगल में घटना स्थल के पास रोती मृतका के परिवार की महिलाएं
10- बिलारी के ग्वारऊ गांव के जंगल में प्रधान और अन्य ग्रामीणाें से पूछताछ करते कोतवाली प्रभारी
11- बिलारी के ग्वारऊ गांव के जंगल की वह कुईयां जिसमें दबाया गया युवती का शव
12- बिलारी के ग्वारऊ गांव के जंगल में कुईयां से शव निकालने को मिट्टी निकालता एक युवक
13- बिलारी के ग्वारऊ गांव के जंगल में कुईयां में दबे शव को देखते ग्रामीण
14- बिलारी के ग्वारऊ गांव के जंगल में मृतका का शव कुईयां से निकालने के बाद ग्रामीणाें की भीड़