{"_id":"5cafa475bdec2213e6490354","slug":"191555014773-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो समाचार
कटघरे में एनकाउंटर, युवक को लगी गोली
क्रासर
- परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ बताकर जिला अस्पताल में किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में गुरुवार रात पुलिस और बाइक सवार सनी के बीच मुठभेड़ हो गई। एसओ गलशहीद दिनेश शर्मा ने बताया कि डबल फाटक पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान सनी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह बाइक भागने लगा। पुलिस ने पीछा करते हुए उसे रामगंगा पुल के पास घेर लिया। जहां पर मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी, उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी के परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। उनका कहना है पुलिस ने सनी को कचहरी से उठाया और रात को मुठभेड़ दिखा दी। जबकि वह दिन में ही थाने पहुंचकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराने गए थे।
एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि लाइन पार में दीपक नाम के व्यक्ति को 19 माह पहले गोली मार दी गई थी। इस मामले में डबल फाटक निवासी सनी दिवाकर का नाम सामने आया था। सनी जेल गया था। गुरुवार रात गलशहीद इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सनी दिवाकर बाइक से आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी पुलिस वालों को पिस्टल दिखाकर वहां से भाग निकला। पुलिस ने आरोपी का पीछा किया। वह बाइक लेकर रामगंगा पुल के पास पहुंच गया। यहां से उसने जंगल की ओर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी की तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें एक गोली सनी के पैर में लगी। सनी की मां भूरी का कहना है कि उसका बेटा गुरुवार दोपहर कचहरी में तारीख पर गया था। वहां से ही पुलिस ने उसे उठा लिया था। उन्होंने इस मामले की जानकारी कटघर पुलिस को दी थी। पुलिस ने कोई मदद नहीं की। इस मुठभेड़ के खिलाफ वह शिकायत कर कार्रवाई की मांग करेंगी, उन्होंने एक दरोगा सहित चार पुलिसकर्मियों पर फर्जी मुठभेड़ की साजिश सनी के विरोधियों के साथ मिलकर रचने का आरोप लगाया है।