फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   दीवान शुगर मिल के सुपरवाइजर को गोली मारी

दीवान शुगर मिल के सुपरवाइजर को बदमाशों ने मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 02 Feb 2019 02:03 AM IST
अर्पना दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: अर्पना दुबे Updated Sat, 02 Feb 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
दीवान शुगर मिल के सुपरवाइजर को गोली मारी
हमलावर - फोटो : ani
छजलैट थाना क्षेत्र के कुरी रवाना स्थित दीवान शुगर मिल के सुपरवाइजर को तीन लोगों ने मिल में ही शुक्रवार रात गोली मार दी। आरोपी गन्ना लेकर मिल में आए थे। सुपरवाइजर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिल कर्मचारियों ने दो आरोपियों को दबोच लिया, जबकि तीसरा आरोपी तमंचे लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन




पुलिस के मुताबिक गदापुर भैसोली जमालपुर निवासी अक्षय और निखिल तीन दिन पहले गन्ना लेकर दीवान शुगर मिल गए थे। गन्ने की क्वालिटी बेहद खराब होने के कारण वैरायटी चेकर (सुपरवाइजर) आशीष (35) पुत्र वीरेंद्र ने गन्ना वापस कर दिया। इससे दोनों लोग सुपरवाइजर से रंजिश रखने लगे। शुक्रवार को भी अक्षय, निखिल और उनका एक साथी गन्ना लेकर शुगर मिल आए। शुक्रवार को उनका गन्ना ठीक था। गन्ने की तौल कराने के बाद अक्षय और निखिल सुपरवाइजर आशीष को ढूंढने लगे। करीब नौ बजे उन्हें आशीष दिख गया। आशीष के पास पहुंचकर गाली गलौज और अभद्रता करने लगे। सुपरवाइजर के विरोध करने पर उसे गोली मार दी। गोली आशीष की जांघ में लगी।
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर मिल में हड़कंप मच गया। सुपरवाइजर को लहूलुहान देख कर्मचारी दौड़े आए और उन्होंने निखिल और अक्षय को भी दबोच लिया। जबकि उनका तीसरा साथी तमंचा लेकर फरार हो गया। मिल के जीएम गजेंद्र सिंह ने सुपरवाइजर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात आरोपियों के खिलाफ तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed