{"_id":"5c1c005fbdec2256aa76e44c","slug":"191545338975-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
नागफनी थानाक्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात जिगर कालेानी के अंदर नई बस्ती में दो बाइक सवार पांच आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। दोनों तरह से करीब सात राउंड फायरिंग हुई। जिसमें दो आरोपियों के पैर में पुलिस की गोली लगी है, उनके तीन साथी भाग गए हैं। मुठभेड़ में जख्मी आरोपियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनसे किसरौल में पीतल कारोबारी के घर नवंबर माह में हुई 30 लाख की डकैती के दौरान लूटे गए कुछ जेवर भी बरामद हुए हैं। उनके कब्जे से दो तमंचे, एक बाइक और कारतूस भी मिले हैं।
एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि नागफनी एसओ दिनेश शर्मा को बृहस्पतिवार रात साढे़ 12 बजे सूचना मिली कि दो बाइक पर पांच संदिग्ध युवक नई बस्ती में घूम रहे हैं। एसओ पुलिस टीम के साथ पहुंचे। रोकने का प्रयास किया तो पुलिस टीम पर बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी। इस हमले में पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। आरोपी बाइक सवार कैंप पुलिस चौकी की ओर भागने लगे। वायरलेस के जरिए सूचना दी गई तो कैंप चौकी से दरोगा और सिपाहियों ने आरोपियों की घेराबंदी कर दी। नागफनी पुलिस ने पीछा किया और मुठभेड़ के बाद दो आरोपी पाकबड़ा निवासी शाकिर और गलशहीद निवासी हिस्ट्रीशीटर आसिफ को पैर में गोली लगी हालत में गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि किसरौल डकैती की वारदात को उन्होंने ही अंजाम दिया था। उनके तीन साथी पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग निकले। फरार आरोपियों की तलाश में सिविल लाइन, नागफनी, कटघर के अलावा शहर के सभी थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है, चेकिंग अभियान चलाया गया लेकिन वे हत्थे नहीं चढे़। सीओ क्राइम सुदेश गुप्ता ने बताया कि जख्मी आरोपियों ने अपने तीन साथियों के नाम बताए हैं।
मुठभेड़ में पुलिस टीम में महिला सिपाही भी रही शामिल
मुरादाबाद। बृहस्पतिवार रात पुलिस मुठभेड़ में एक महिला सिपाही नीलू चौधरी भी शामिल रही हैं। सीओ ने बताया कि पुलिस को सूचना थी कि इस गिरोह में महिला भी शमिल हैं, इस वजह से एसओ नागफनी ने महिला सिपाही को भी आरोपियों की धरपकड़ के लिए बनाई गई टीम में शामिल किया था। ये पहला मामला है, जब किसी पुलिस मुठभेड़ में पुलिस टीम के साथ महिला सिपाही रही है।